• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अरिजीत सिंह के संन्यास पर बोले विशाल भारद्वाज, बोले- यह सही नहीं है...

Vishal Bhardwaj reacts to Arijit Singhs retirement, says, This isnt right... - Bollywood News in Hindi

मुंबई। मनोरंजन जगत के लोकप्रिय सिंगर अरिजीत सिंह अब किसी भी नए प्रोजेक्ट में प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी थी। उनके इस फैसले के बाद करोड़ों फैंस और संगीत प्रेमी स्तब्ध रह गए। अरिजीत के इस फैसले से संगीत जगत में हलचल मच गई है। कई लोग दुखी हैं, तो कुछ उनके इस कदम की सराहना भी कर रहे हैं। इस बीच, मशहूर फिल्म निर्देशक और म्यूजिक कंपोजर विशाल भारद्वाज ने अरिजीत के साथ आखिरी मुलाकात के पल शेयर किए। निर्देशक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे गाना गाते नजर आ रहे हैं, तो उनके आस पास बैठे लोग गाने को सुन रहे हैं, जबकि अरिजीत निर्देशक का वीडियो रिकॉर्ड कर रहे है।
विशाल ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, "अरिजीत कुछ दिन पहले तक जब हम गाने पर जैमिंग कर रहे थे और तुम वीडियो शूट कर रहे थे, मुझे नहीं पता था कि यह तुम्हारे साथ मेरा आखिरी फिल्मी गाना होगा। यह सही नहीं है।"
विशाल से पहले मनोरंजन जगत के कई कलाकारों ने अरिजीत के इस फैसले पर प्रतिक्रिया दी।
विशाल और अरिजीत ने साथ में मिलकर कई शानदार रोमांटिक और भावनात्मक गाने दिए हैं, जिनमें फिल्म 'हैदर' का 'खुल कभी तो' और रंगून का 'ये इश्क है' शामिल है। गुलजार के गीतों के साथ, अरिजीत की आवाज और विशाल का संगीत एक गहरा प्रभाव छोड़ते हैं। वहीं, साल 2026 में, 'ओ रोमियो' फिल्म के लिए अरिजीत ने 'हम तो तेरे लिए थे' में साथ में काम किया है।
हाल ही में सलमान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में अरिजीत का गाना मातृभूमि रिलीज हुआ। इस गाने को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।
अरिजीत ने अपने करियर में कई रोमांटिक और यादगार गाने दिए हैं। उन्होंने 'तुम ही हो', 'चन्ना मेरेया', 'अगर तुम साथ हो', 'केसरिया', 'तुझे कितना चाहने लगे' जैसे गानों ने उन्हें घर-घर पहुंचाया। अपनी कला के लिए अरिजीत को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vishal Bhardwaj reacts to Arijit Singhs retirement, says, This isnt right...
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai, arijit singh, playback singing, retirement, vishal bhardwaj, instagram, khul kabhi to, ye ishq hai, o romeo, hum to tere liye the, matrubhumi, battle of galwan, tum hi ho, channa mereya, agar tum saath ho, kesariya, tujhe kitna chahne lage, romantic songs, award, national award, music industry, bollywood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved