विशाल भारद्वाज हिन्दी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक प्रसिद्ध संगीतकार, गीतकार, पटकथा लेखक व निर्देशक हैं। उन्हे गॉडमदर और इश्किया के लिये सर्वश्रेष्ठ संगीत के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। विशाल के शब्दों मे ‘गुलजार’ उनके प्रेरणास्त्रोत रहे हैं। विशाल भरद्वाज का जन्म 4 अगस्त 1965 को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मे हुआ था। उनके पिता राम भारद्वाज एक सरकारी कर्मचारी थे, और कवितायों का बहुत शौक रखते थे साथ ही शौकिया तौर पर हिन्दी फिल्मो के लिये गाने लिखते थे। उन्होंने अपनी शुरआती बिजनौर से ही पूरी की। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई की दिल्ली आ गए। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से की। विशाल की बॉलीवड गायिका रेखा भारद्वाज से हुई है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
विशाल को संगीत में रूचि बचपन से ही थी। फिर कॉलेज के दिनों में उन्होंने लिखना शुरू कर दिया। शुरआती दौर में उन्होंने म्यूजिक रिकॉर्डिंग कंपनी मे भी काम किया। यहीं उनकी मुलाकात गुलजार साहब से हुई। गुलजार के साथ उन्होने ‘चड्डी पहन के फूल खिला है’ गीत की रिकॉर्डिंग की। उसके बाद से उन्हें माचिस के लिए संगीत बनाने का मौका मिला।
8 साल बाद सलमान खान ने गाया गाना, रोमांटिक नंबर 'जी रहे थे हम' का टीजर रिलीज
चित्रांगदा सिंह ने अपने 'गैसलाइट' किरदार के लिए वॉयस मॉड्यूलेशन पर ध्यान दिया
भोला: 11 दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग, 2 घंटे में बिके 1200 टिकट
Daily Horoscope