अपने जमाने के मशहूर बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना कई दिनों एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। विनोद खन्ना ने 70 वर्ष की आयु में मुंबई के रिलायंस फाउडेशन अस्पताल में अंतिम सांस ली। विनोद खन्ना कैंसर से पीड़ित थे। बता दें कि हाल ही में उनकी एक तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसमें वे बेहद कमजोर नजर आ रहे थे। 31 मार्च को विनोद खन्ना को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें गिरगाम में बने रिलाइंस फाउंडेशन एंड रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया गया था। विनोद के बेटे राहुल ने उनकी तबीयत का हाल बताते हुए कहा था कि, विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने बताया था कि डैड अब बिल्कुल स्वस्थ हैं और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। मीडियाई खबरों की मानें तो विनोद खन्ना को ब्लैडर कैंसर था।
विनोद खन्ना के दो बेटे अक्षय खन्ना और राहुल खन्ना हैं, जो बॉलिवुड में सक्रिय हैं। बेटे राहुल ने आगे कहा था कि, ‘मैं डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ का बहुत आभारी हूं। उन्होंने डैड की देखभाल बहुत अच्छे से की। अस्पताल ने भी यह कंफर्म किया था कि विनोद खन्ना की स्वास्थ्य में तेजी से सुधार आ रहा है और उन्हें जल्द डिसचार्ज कर दिया जाएगा।’
मुमताज के बाद सायरो बानो ने की जीनत के लिव-इन की आलोचना, कहा अकल्पनीय और अस्वीकार्य
प्रशांत वर्मा ने जय हनुमान का पोस्टर किया रिलीज़
गर्भवती होने के बावजूद सिंघम अगेन की शूटिंग पर पहुँची दीपिका पादुकोण
Daily Horoscope