• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अभिनेता विनय आनंद, गायिका देवी का धमाल, यूट्यूब पर वायरल हुआ गाना

Vinay Anand, singer Devi blast, the song went viral on YouTube - Bollywood News in Hindi

पटना। भोजपुरी अभिनेता विनय आनंद और चर्चित गायिका देवी की जोड़ी एक बार फिर से यूट्यूब पर धमाल मचा रही है। इनका नया गाना 'सईंया बनादै बेबी डॉल हो' इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। इस गीत में जहां देवी अपनी चिरपरिचित अंदाज में नजर आ रही हैं, वहीं विनय आनंद गाने में रैप करते दिखाई दे रहे। इस बार उन्होंने अपने रैप में मामा गोविंदा को भी शामिल करा लिया है। 'सईंया बनादै बेबी डॉल हो' लॉकडाउन के बीच भोजपुरी दर्शकों के लिए एक विशेष पेशकश है। यही वजह है कि फ्लाइंग हॉर्स म्यूजिक इंटरटेंमेंट पर रिलीज इस गाने को दर्शकों ने खूब सराहा भी है। इस गाने में आवाज देवी और विनय आनंद की है, वहीं इसे लिखा संतोष पुरी ने है और इसके म्यूजिक डायरेक्टर गोविंद ओझा हैं। इस गाने से विनय आनंद को भी काफी उम्मीदें हैं। वे कहते हैं, " 'सईंया बनादै बेबी डॉल हो' गाने में बहुत कुछ नया है। हमने इस गाने को अपनी-अपनी जगहों से रिकॉर्ड कर बनाया है।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि यह गाना दर्शकों के दिलोदिमाग में जगह बनाएगा। भोजपुरी के इस नायाब गाने का कॉन्सेप्ट भी शानदार और मनोरंजक है। यह गाना आपका और आपके परिजनों का मनोरंजन करने वाला है। मैं चाहूंगा कि आप इस गाने को अपने परिवार, दोस्तों और अन्य लोगों के साथ मिलकर सुने।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vinay Anand, singer Devi blast, the song went viral on YouTube
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vinay anand, singer devi, viral, youtube, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved