• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'विमल खन्ना' का ट्रेलर आउट, सर्वाइवल की इस जंग में कौन अपना और कौन पराया?

Vimal Khanna Trailer Out: In This Battle for Survival, Who Is Friend and Who Is Foe? - Bollywood News in Hindi

मुंबई। सनी हिंदुजा अभिनीत सर्वाइवल थ्रिलर वेब सीरीज 'विमल खन्ना' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया। यह सीरीज एक ऐसे अकाउंटेंट की कहानी है, जो अपने भाई की हत्या के झूठे आरोप के बाद अपनी पहचान बदलकर जीवित रहने के लिए संघर्ष करता है। ट्रेलर एक जबरदस्त सर्वाइकल थ्रिलर पर आधारित है, जिसमें विमल खन्ना लगातार भागता नजर आता है। कहानी में वह धोखे, फरेब और जान बचाने के एक खतरनाक जाल में धीरे-धीरे फंसता चला जाता है। कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, कई राज खुलते हैं और छिपे हुए इरादे सामने आने लगते हैं। ऐसे में एक सवाल बार-बार उठता है, क्या विमल खन्ना बच पाएगा या नहीं? क्या उसे इस मुश्किल से निकलने का कोई रास्ता मिलेगा या वह और भी फंसता जाएगा? इसकी कहानी एक ऐसी दुनिया दिखाती है, जहां शक, धोखा, बदलती वफादारियां और किसी भी कीमत पर बचने की कोशिश हर तरफ फैली हुई हैं।
अभिनेता सनी हिंदुजा ने फिल्म और अपने किरदार को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया, "अमेजन एमएक्स प्लेयर के साथ विमल खन्ना पर काम करना मेरे लिए शानदार अनुभवों में से एक रहा। विमल कोई आम हीरो नहीं है, बल्कि वह साधारण इंसान है, जिसे असाधारण परिस्थितियों में धकेल दिया जाता है, जहां जिंदा रहना ही उसकी फितरत बन जाती है। जिस बात ने मुझे इस किरदार की ओर खींचा, वह है उसका अंदरूनी संघर्ष, अपनी पहचान बनाए रखने और उस सिस्टम के हिसाब से ढलने के बीच लगातार चलने वाली जद्दोजहद, जो उसके खिलाफ काम कर रहा है। एक कहावत है, 'ये अलग मिट्टी का बना है,' जो विमल और उसकी यात्रा पर एकदम सटीक बैठती है, और यही बात उसे एक ही समय पर कमजोर और ताकतवर दोनों बनाती है।"
मशहूर लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने सीरीज को लेकर कहा, "विमल खन्ना एक ऐसा किरदार है, जिससे पाठक वर्षों से जुड़ाव महसूस करते आए हैं और उसकी यात्रा हमेशा एक ऐसी दुनिया में रास्ता बनाने के बारे में रही है, जो लगातार उसकी पहचान और अस्तित्व को चुनौती देती रहती है। इस कहानी को पर्दे पर साकार होते देखना मेरे लिए रोमांचक और सार्थक दोनों ही है। सीरीज को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं।"
सुरेंद्र मोहन पाठक के मशहूर यूनिवर्स 'द विमल सीरीज' पर आधारित इस ड्रामा में सनी हिंदुजा, ईशा तलवार और तारा अलीशा बेरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज 15 मई से अमेजन एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।
--आईएएनस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vimal Khanna Trailer Out: In This Battle for Survival, Who Is Friend and Who Is Foe?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vimal khanna web series, sunny hinduja, survival thriller series india, amazon mx player series, surendra mohan pathak vimal series, esha talwar, tara alisha berry, indian web series 2026, identity change thriller, crime survival drama india, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved