• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मीरा नायर के साथ काम करना हमेशा से मेरी सूची में था

Vijay Varma: Working with Mira Nair was on my bucket list - Bollywood News in Hindi

मुंबई । मीरा नायर के साथ काम करना हमेशा से विजय वर्मा की सूची में था। अभिनेता का कहना है कि उनकी ये इच्छा आगामी टीवी श्रृंखला 'ए सुटेबल बॉय' में काम करके पूरी हो गई। वर्मा ने आईएएनएस को बताया, "मीरा एकमात्र भारतीय फिल्म निमार्ता थी जो कुछ नया करने की कोशिश कर रही थी। इन दिनों प्रायोगिक सिनेमा का चलन बढ़ रहा है, लेकिन अस्सी के दशक में वह एकमात्र ऐसी फिल्म निमार्ता थी जो एक झुग्गी और मुंबई शहर की अनूठी कहानियां कह रही थीं। उन्होंने 'सलाम बॉम्बे' और 'मानसून वेडिंग' जैसी फिल्में बनाईं। 'द नेमसेक' एनवाईसी में बसे परिवार की एक फिल्म थी। जाहिर है दूसरों की तरह मेरे भी शुरूआती दिनों में मैं मीरा का प्रशंसक था। इसलिए उनके साथ काम करना मेरी सूची में था। विजय वर्मा को पिछले साल 'गली बॉय' से खासी प्रसिद्धि मिली।
नायर की मिनी सीरीज 'ए सुटेबल बॉय' में, उन्होंने रशीद की भूमिका निभाई है।
विजन ने कहा, "मेरा किरदार निश्चित रूप से प्रमुख लोगों में से एक नहीं है, लेकिन मुझे उस चरित्र ग्राफ को निभाने का मौका मिला, जिसकी मुझे तलाश है। कहानी में यह काफी महत्वपूर्ण चरित्र है।"
श्रृंखला में तब्बू, ईशान खट्टर, तान्या मानिकतला, और रसिका दुग्गल जैसे अन्य कलाकार भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Varma: Working with Mira Nair was on my bucket list
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay varma, working, mira nair, bucket list, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved