• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टाइगर एक शानदार सह-कलाकार हैं : विजय वर्मा

Vijay Varma: Tiger an amazing co-star - Bollywood News in Hindi

मुंबई। 'गली बॉय' फेम अभिनेता विजय वर्मा ने अपनी आगामी फिल्म 'बागी 3' की शूटिंग पूरी कर ली है और वह फिल्म में अपने सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ से बेहद प्रभावित हैं। विजय ने कहा, "इन शानदार सह-कलाकारों संग इस फिल्म में काम कर बहुत मजा आया। मैं यहां से कई यादें बटोर कर जा रहा हूं। हमने साथ में बहुत मजा किया और सीखने को भी काफी कुछ मिला। खासकर टाइगर एक उम्दा सह-कलाकार हैं और सेट पर हमारा रिश्ता बिल्कुल भाई-भाई जैसा था। हमने इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की है और उम्मीद करता हूं कि लोगों को यह पसंद आए।" अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'बागी' फ्रैंचाइजी की तीसरी किश्त है जिसमें टाइगर फिर से प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म में श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे और रितेश देशमुख भी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Varma: Tiger an amazing co-star
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gully boy, vijay varma, baaghi 3, tiger shroff, amazing co-star, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved