• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'खुदा हाफिज' में अलग रूप में नजर आएंगे विद्युत जामवाल

Vidyut Jammwal to move beyond action in Khuda Hafiz - Bollywood News in Hindi

मुंबई। निर्देशक फारुक कबीर का कहना है कि रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज' के साथ अभिनेता विद्युत जामवाल एक नए अवतार में नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ विद्युत पहली बार रोमांस-एक्शन शैली में नजर आएंगे। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में अभी उतना अधिक खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा बताया जा रहा है कि यह फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित होगी। 'खुदा हाफिज' साल 2020 के शुरुआती महीनों में रिलीज होगी। फारुक ने आईएएनएस को बताया, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने विद्युत को अपनी जिंदगी में एक बेहद करीब दोस्त के रूप में पाया है। प्रचलित अवधारणा के अनुसार, हमारी इंडस्ट्री में दोस्ती फिल्मों के रहने तक ही टिकती हैं, लेकिन विद्युत जामवाल के साथ मेरा रिश्ता ऐसा नहीं है, बल्कि काफी बेहतर है और ऐसा कई वजहों से है।" उन्होंने आगे कहा, "एक अभिनेता के रूप में आप वीजे (विद्युत जामवाल) को एक अलग ही रूप में देखने जा रहे हैं और इस बार वह किसी एक्शन स्टार के अवतार में नजर नहीं आने वाले हैं। कम शब्दों में, 'खुदा हाफिज' इसलिए बना, क्योंकि विद्युत और मेरे बीच रिश्ता और विश्वास बरकरार रहा।"
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vidyut Jammwal to move beyond action in Khuda Hafiz
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vidyut jammwal, khuda hafiz, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved