• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कलाकारों को राजनीतिक पक्ष नहीं रखना चाहिए : विद्या बालन

अभिनेत्री विद्या बालन का कहना है कि कलाकारों को अपना राजनीति पक्ष रखने से बचना चाहिए। विद्या ने शुक्रवार को यहां न्यूज18 इंडिया चौपाल कार्यक्रम में कहा, कलाकारों को राजनीतिक पक्ष नहीं लेना चाहिए। मैं कोई राजनीतिक पक्ष नहीं लेती हूं क्योंकि मैं अपने दर्शकों को प्रभावित करना नहीं चाहती। यह पूछे जाने पर कि क्या फिल्में तमाम तरह के सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ताओं का लक्ष्य अधिक बनती जा रही हैं, उन्होंने कहा, परेशान करने वाले बहुत हैं। वे फिल्म रिलीज होने से पहले जागते हैं और सभी का ध्यान पाना चाहते हैं। इसमें कुछ फिल्म उद्योग से हैं लेकिन अधिकांश बाहर के हैं। सप्ताह की शुरुआत में कोल्हापुर में पद्मावती के सेट पर आगजनी की घटना पर टिप्पणी करते हुए विद्या ने कहा, मैं इस हादसे से दुखी हैं। फिल्म किसी की कल्पना की अभिव्यक्ति है। फिल्म उद्योग की सदस्य होने के नाते मैं इससे गहराई से प्रभावित हूं। 38 वर्षीय अभिनेत्री युवा गायिका नाहिद आफरीन के समर्थन में आईं, जिसके खिलाफ कुछ इस्लामी मौलवियों ने फतवा जारी किया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vidya Balan said Artists should not be political side
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bollywood actor, vidya balan, artists, not be political side , bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved