• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विद्या बालन ने नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को किया नमन, पीले पारंपरिक परिधान में दिखा खूबसूरत अंदाज

Vidya Balan pays homage to Goddess Skandamata on the fifth day of Navratri; looks stunning in traditional yellow attire. - Bollywood News in Hindi

नवरात्रि का पावन पर्व देशभर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर अभिनेत्री विद्या बालन भी अपने खूबसूरत पारंपरिक अंदाज से त्योहार की रौनक बढ़ाती नजर आ रही हैं। नवरात्रि के पांचवें दिन, जो मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को समर्पित है, विद्या बालन का सरसों के फूलों से खिले पीले रंग का पारंपरिक परिधान उनकी खूबसूरती और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव को दर्शा रहा है। विद्या बालन का यह लुक सादगी और शाही अंदाज का खूबसूरत मेल है। सुनहरी किनारी से सजा उनका पारंपरिक परिधान बेहद आकर्षक नजर आता है। परिधान की खूबसूरत ड्रेपिंग और पीले रंग की चमक उनके पूरे लुक में एक खास निखार जोड़ती है। उनका यह अंदाज भारतीय पारंपरिक पहनावे की खूबसूरती को बखूबी सामने ला रहा है। साथ ही पीले रंग में सजी विद्या बालन का यह लुक नवरात्रि के उत्सवी माहौल के साथ पूरी तरह मेल खा रहा है। नवरात्रि के पांचवें दिन पीले रंग का विशेष महत्व माना जाता है। जहाँ यह रंग खुशहाली, सकारात्मकता, ऊर्जा और नई उम्मीदों का प्रतीक है, वहीं, मां स्कंदमाता को ममता, करुणा, शक्ति और संतान के कल्याण का प्रतीक माना जाता है। मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के साथ भक्त सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। ऐसे शुभ अवसर पर विद्या बालन का पीले रंग का पारंपरिक लुक त्योहार की सकारात्मकता और आध्यात्मिक भावना को खूबसूरती से दर्शा रहा है।
विद्या बालन हमेशा से ही भारतीय परिधानों को सहजता और आत्मविश्वास के साथ अपनाने के लिए जानी जाती हैं। साड़ी हो या कोई अन्य पारंपरिक पहनावा, उनका अंदाज भारतीय संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरती को सामने लाता है। उनका यह नवरात्रि लुक भी इसी बात की झलक देता है कि पारंपरिक परिधान अपनी सादगी, रंगों और बारीकियों के जरिए किस तरह खास बन सकते हैं। इसी के साथ उनके इस खूबसूरत अंदाज ने त्योहार की भक्ति, उमंग और सांस्कृतिक रंगों को एक साथ जोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vidya Balan pays homage to Goddess Skandamata on the fifth day of Navratri; looks stunning in traditional yellow attire.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navratri, vidya balan, skandamata, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved