• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विक्की कौशल ने शेयर की काम पर जाने की तस्वीर

Vicky Kaushal goes to work - Bollywood News in Hindi

मुंबई। अभिनेता विक्की कौशल ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में काम पर जाने की तस्वीर साझा की हैं। तस्वीर में विक्की कार में बैठे नजर आ रहे हैं और उनके चेहरे पर सूरज की रोशनी पड़ रही है। उन्होंने सन, मास्क, कार, कैमरा, क्लैपबोर्ड और फिंगर इमोजी को इसके कैप्शन में पोस्ट किया है। हालांकि विक्की ने इस बात का जिक्र नहीं किया है कि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग के लिए जा रहे हैं, लेकिन लगता है कि वह अपनी अगली फिल्म 'द इमोर्टल अश्वथामा' की तैयारियों में जुट गए हैं। इस फिल्म के लिए आदित्य धर ने निर्देशन की कमान संभाली है, जिन्होंने इससे पहले आई विक्की की फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन किया है।
इसके अलावा, विक्की को मेघना गुलजार की अगली बायोपिक में भी देखा जा सकेगा, जो सैम मानेकशॉ पर आधारित होगा। विक्की सुजीत सरकार की फिल्म 'सरदार उधम सिंह' और 'मिस्टर लेले' का भी हिस्सा हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vicky Kaushal goes to work
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vicky kaushal goes to work, vicky kaushal, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved