• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

‘प्रेम कीटाणु’ की रिलीज़ से पहले वीर पहाड़िया ने कामाख्या मंदिर में लिया आशीर्वाद

Veer Pahariya seeks blessings at Kamakhya Temple ahead of the release of Prem Keetanu - Bollywood News in Hindi

अभिनेता वीर पहाड़िया ने अपनी आगामी फिल्म प्रेम कीटाणु की रिलीज़ से पहले हाल ही में असम स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में दर्शन कर मां कामाख्या का आशीर्वाद लिया। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते हुए अभिनेता ने मंदिर परिसर की एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, “जय जय मां कामाख्या।" इस दौरान वीर पारंपरिक नीले कुर्ते के साथ लाल और सुनहरे रंग का आकर्षक स्टोलअंगवस्त्र पहने नजर आए। मंदिर में प्रार्थना करते हुए उनका यह शांत और आध्यात्मिक अंदाज ऐसे समय में सामने आया है, जब वह अपनी अगली बड़ी फिल्म की रिलीज़ 'प्रेम कीटाणु' की तैयारी में लगे हैं। 'प्रेम कीटाणु' का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म में वीर पहाड़िया के साथ अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आनेवाले हैं। यह फिल्म युवाओं के एक समूह की कहानी है, जो कॉलेज लाइफ, दोस्ती, प्यार, सपनों और दिल टूटने के अनुभवों से गुजरते हैं।
यह फिल्म दुनिया भर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर 2026, गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज़ होने वाली है। यह निर्माता गौरव वर्मा के बैनर अवनीका फिल्म्स की पहली प्रोडक्शन भी है।
स्काई फोर्स से अभिनय की शुरुआत करने वाले वीर पहाड़िया अब 'प्रेम कीटाणु' के जरिए एक अलग तरह की भूमिका और जॉनर में नजर आने के लिए तैयार हैं। फिल्म का प्रमोशनल कैंपेन शुरू हो चुका है और “तू मेरा रइय्यो” जैसे गाने भी दर्शकों के बीच पहुंच रहे हैं, जिससे इस रोमांटिक कॉमेडी को लेकर उत्सुकता बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Veer Pahariya seeks blessings at Kamakhya Temple ahead of the release of Prem Keetanu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prem keetanu, veer pahariya, kamakhya temple, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved