• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भले ही बड़ा हो गया हूं, मां की गोद को मिस करता हूं : वरुण शर्मा

Varun Sharma misses sitting on his mother lap - Bollywood News in Hindi

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपनी मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। अभिनेता ने कहा कि अब भले ही वह बड़े हो गए हैं, लेकिन वह अपनी मां की गोद में बैठने को मिस करते हैं। वरुण ने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो शेयर की, जिसमें उन्हें अपनी मां की गोद में बैठे देखा जा सकता है। हाल की एक फोटो में, अभिनेता अपनी मां को गले लगाते दिखते हैं। फोटो को साझा करते हुए, वरुण ने लिखा, "हैप्पी हैप्पी बर्थडे मम्मा! आप मेरे लिए सबकुछ हैं। हमेशा वहां रहने के लिए आपका धन्यवाद . अब बड़ा हो गया हूं . लेकिन मुझे आपकी गोदी की याद आ रही है।" उनके पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए, बी-टाउन सहयोगियों सोनाक्षी सिन्हा और पुलकित सम्राट और अन्य लोगों ने वरुण की मां को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
काम के मोर्चे पर, वरुण की हालिया हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' रिलीज हुई है, जिसमें उन्होंने राजकुमार राव और जान्हवी कपूर के साथ काम किया है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले छह दिनों में 15.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Varun Sharma misses sitting on his mother lap
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varun sharma misses sitting on his mother lap, varun sharma, miss, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved