दक्षिण के जाने
माने निर्देशकों में शुमार हो चुके एटली कुमार इन दिनों शाहरुख खान के साथ अपनी
फिल्म जवान को पूरा करने में लगे हैं। यह फिल्म पहले आज के दिन अर्थात् 2 जून को
प्रदर्शित होने वाली थी लेकिन अब यह 7 सितम्बर को प्रदर्शित होगी। इस फिल्म बाद
एटली कुमार एक और हिन्दी फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने वरुण धवन और
अनुष्का शर्मा के साथ हाथ मिलाया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बताया जा रहा है कि यह वर्ष 2016 में आई एटली
कुमार के निर्देशन में बनी थेरी का हिन्दी रीमेक है, जिसमें थलापति विजय के साथ
सामंथा रुथ प्रभु नजर आई थी। थेरी अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी जिसमें
नायक पर खलनायक भारी रहा था। कहा जा रहा है कि एटली कुमार ने अपनी इस फिल्म के
हिन्दी रीमेक में उत्तर भाषी दर्शकों के लिहाज से काफी बदलाव किया है।
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा को साल 2018 में
फिल्म 'सुई धागा' में
देखा गया था। यह
इन स्टार्स की पहली फिल्म
थी जिसमें दोनों की जोड़ी को
खूब पसंद किया गया
था। हालांकि, फिल्म सुई धागा बॉक्स
ऑफिस पर औसत फिल्म साबित हुई थी।
एटली कुमार के निर्देशन में
बनने वाली अनाम हिन्दी रीमेक एक्शन से भरपूर होगी। फिल्म में दो नायिकाएँ होंगी,
जिसमें से सामंथा रुथ प्रभु द्वारा निभाई गई भूमिका अनुष्का शर्मा निभाती नजर
आएंगी। मेकर्स दूसरी
एक्ट्रेस की तलाश कर
रहे हैं।
रिपोर्ट में
ये भी बताया गया
है कि एटली कुमार
की इस फिल्म के
लिए अनुष्का शर्मा से पहले जाह्नवी
कपूर को अप्रोच किया
गया था लेकिन डेट
ना होने के चलते
वह फिल्म को नहीं कर
पाई। इसके बाद अनुष्का
शर्मा को फिल्म के
लिए अप्रोच किया गया तो
उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई और
उन्होंने फिल्म के लिए हां
कर दिया। अभी फिल्म के और मुख्य
किरदारों के लिए चयन किया जाना बाकी
है।
वरुण धवन पिछली बार
फिल्म 'भेड़िया' में नजर आए
थे। अब वरुण धवन
फिल्म 'बवाल' में काम करते
दिखाई देंगे। वहीं, अनुष्का शर्मा पिछली बार फिल्म 'जीरो'
में नजर आई थीं।
अब अनुष्का शर्मा फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' में
काम करती दिखाई देंगी।
राघव के पंडारा रोड स्थित सांसद बंगले में पहुंचीं परिणीति
'सुल्तान ऑफ दिल्ली' में बंगाली किरदार निभाना बेहद 'रोमांचक': अंजुम शर्मा
जारी हुआ मिशन रानीगंज का ट्रेलर, थ्रिलर है शानदार
Daily Horoscope