• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'है जवानी तो इश्क होना है' से सामने आई वरुण-मृणाल की झलक, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

Varun and Mrunals Glimpse Revealed from Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai; Film Set to Release on This Date - Bollywood News in Hindi

मुंबई। वरुण धवन और मृणाल ठाकुर अपनी अपकमिंग रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की नई झलक को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा में हैं। पूजा हेगड़े के साथ फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने के एक दिन बाद मेकर्स ने अब वरुण और मृणाल की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दोनों की बॉन्डिंग काफी पसंद की जा रही है। मेकर्स के अलावा दोनों एक्टर्स ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर को गले लगाते और रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों की इस जोड़ी में जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है। वरुण और मृणाल ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा ,“लेकिन जवानी में इश्क बार-बार होता है।” दोनों की साथ वाली तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, “मृणाल और वरुण को देखने का अब और इंतजार नहीं कर सकता।” जबकि दूसरे ने कहा, “इनकी केमेस्ट्री तो कमाल की है।” वहीं, तीसरे यूजर ने लिखा, "इस नई जोड़ी को स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
फिल्म की कहानी जवानी, प्यार और उसकी मस्ती पर आधारित है, जिसमें हल्का-फुल्का मनोरंजन और रोमांस का पूरा मिश्रण दिखने की उम्मीद है। फिल्म हंसी-मजाक और रोमांस से भरपूर होने वाली है।
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का निर्देशन डायरेक्टर डेविड धवन कर रहे हैं। इसमें वरुण धवन के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े लीड रोल में हैं। फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के अलावा मौनी रॉय, चंकी पांडे, मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, राकेश बेदी और अली असगर जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
यह फिल्म वरुण धवन और उनके पिता डेविड धवन के बीच चौथा सहयोग है। इससे पहले दोनों पिता-पुत्र ‘मैं तेरा हीरो’ (2014), ‘जुड़वा 2’ (2017) और ‘कुली नंबर 1’ (2020) में साथ काम कर चुके हैं। यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Varun and Mrunals Glimpse Revealed from Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai; Film Set to Release on This Date
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: varun dhawan, mrunal thakur, hai jawani to ishq hona hai, pooja hegde, david dhawan, bollywood film, romantic comedy, first look, bollywood news, upcoming movie, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved