मुंबई। बॉलीवुड की चमक-धमक भरी दुनिया में कई ऐसे चेहरे आते हैं, जो अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में जगह बना लेते हैं। कुछ सितारे ऐसे भी होते हैं, जिनकी शुरुआत शानदार होती है, लेकिन सफर बहुत लंबा नहीं चल पाता। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं ट्यूलिप जोशी। मासूमियत भरी मुस्कान और सादगी भरे चेहरे के साथ जब वह स्क्रीन पर पहली बार नजर आईं, तो दर्शकों ने उन्हें दिल से अपनाया। उनका फिल्मी सफर, खास तौर से डेब्यू की कहानी बेहद दिलचस्प है।
ट्यूलिप जोशी का जन्म 11 सितंबर 1980 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता गुजराती हिंदू थे और उनकी मां अर्मेनियाई-लेबनानी ईसाई थीं, जिसके चलते उनका लालन-पालन मिश्रित संस्कृति के तहत हुआ। उन्होंने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से शुरुआती पढ़ाई की और फिर फूड साइंस और केमिस्ट्री में ग्रेजुएशन किया। उन्हें मॉडलिंग में शुरू से ही दिलचस्पी रही। कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने कुछ विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 2000 में उन्होंने फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया, हालांकि वे फाइनल में नहीं पहुंच सकीं, लेकिन उनकी खूबसूरती और आत्मविश्वास ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में पहचान दिलाई।
ट्यूलिप की किस्मत असली मायनों में तब पलटी जब वह एक शादी में गईं। ये शादी फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा और उनकी पहली पत्नी पायल खन्ना की थी। पायल, ट्यूलिप की करीबी दोस्त थीं और उसी वजह से वह इस शादी में शामिल हुई थीं। पार्टी में ट्यूलिप की खूबसूरती और पर्सनैलिटी ने आदित्य चोपड़ा का ध्यान खींचा। बाद में उन्हें यशराज फिल्म्स की एक रोमांटिक फिल्म 'मेरे यार की शादी है' के लिए ऑडिशन के लिए बुलाया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्यूलिप ने ऑडिशन दिया और उन्हें फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल मिल गया। साल 2002 में रिलीज हुई 'मेरे यार की शादी है' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया। फिल्म में उन्होंने उदय चोपड़ा और जिमी शेरगिल के साथ स्क्रीन शेयर की। फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा और ट्यूलिप की मासूमियत को दर्शकों ने खूब पसंद किया। हालांकि, उन्हें हिंदी बोलने में थोड़ी मुश्किल होती थी, इसलिए फिल्म के लिए उन्हें हिंदी की ट्यूशन भी लेनी पड़ी।
इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्हें सलाह दी गई कि ट्यूलिप नाम बहुत विदेशी लगता है, इसलिए उन्होंने कुछ समय के लिए नाम 'अंजलि' भी अपना लिया, लेकिन इससे उन्हें करियर में ज्यादा फायदा नहीं मिला।
'मेरे यार की शादी है' के बाद ट्यूलिप ने 'दिल मांगे मोर', 'धोखा', 'मातृभूमि', 'सुपरस्टार', 'बच्चन', 'जट्ट एयरवेज', और 'जय हो' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्होंने न सिर्फ हिंदी, बल्कि पंजाबी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया।
दर्शकों ने उनकी फिल्म 'मातृभूमि' को भी काफी पसंद किया। यह फिल्म महिला भ्रूण हत्या और भारत में महिलाओं की गिरती संख्या जैसे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों को उजागर करती है। यह फिल्म दिखाती है कि महिला शिशु हत्या के चलते भारत के एक गांव में कोई भी महिला नहीं बची है। इस स्थिति में पुरुषों की हताशा, हिंसा और क्रूरता में बदल जाती है। फिल्म में ट्यूलिप जोशी ने कलकी नाम की महिला का किरदार निभाया, जिसे एक अमीर इंसान रामचरण अपने पांच बेटों के लिए पत्नी के रूप में खरीदता है। बाद में वह खुद भी उसका शारीरिक शोषण करता है। फिल्म में बलात्कार, घरेलू हिंसा और स्त्री की वस्तु की तरह खरीद-फरोख्त को बेहद अलग अंदाज में दिखाया गया है।
ट्यूलिप की निजी जिंदगी भी काफी चर्चा में रही। फिल्मों के दौरान उनकी मुलाकात कैप्टन विनोद नायर से हुई, जिन्होंने साल 1995 तक भारतीय सेना का हिस्सा रहने के बाद आर्मी छोड़ दी और बिजनेसमैन बन गए। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर ये रिश्ता प्यार में बदल गया। करीब चार साल तक दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रहे और फिर शादी कर ली। शादी के बाद ट्यूलिप ने फिल्मों से दूरी बना ली और अपने पति के साथ बिजनेस में जुड़ गईं।
विनोद नायर ने 'किंमया' नाम की एक मैनेजमेंट और ट्रेनिंग कंसल्टिंग कंपनी शुरू की, जिसमें ट्यूलिप जोशी बतौर डायरेक्टर काम कर रही हैं। इसके अलावा, वह एक एस्ट्रोलॉजर भी हैं।
--आईएएनएस
नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा, जानें विधि, आरती और प्रभावशाली मंत्र
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
15 अक्टूबर का पंचांग: ललिता पंचमी पर कब है पूजा का शुभ समय, जानें राहु काल और दिनभर के मुहूर्त
'बिग बॉस 19' में लोगों की साइकोलॉजी समझना था सबसे बड़ा चैलेंज : फरहाना भट्ट
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
कटहल के छिलके से साफ होगा पानी, 10 मिनट में 90 फीसदी फ्लोराइड हटा
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
8 साल की उम्र के बाद सना सईद ने पहनी 'कुछ कुछ होता है' वाली टी-शर्ट, बोलीं- अभी भी घर जैसा लगता है
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
16 अक्टूबर का पंचांग: मां कात्यायनी की पूजा करने से अर्थ, धर्म, काम और मोक्ष की होती है प्राप्ति, रात 2:39 से 4:27 बजे तक अमृतकाल
राशिफल 14 अक्टूबर 2026: वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ को मिल सकते हैं सफलता के अवसर
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन : मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
महेश बाबू ने वाराणसी फिल्म के विलेन कुंभा को दी जन्मदिन की बधाई, राजामौली ने भी की जमकर तारीफ

रजनीकांत की 'जेलर 2' देखकर रितेश देशमुख हुए मंत्रमुग्ध, बोले- "सुपरस्टारडम का दूसरा नाम ही रजनी सर है"

एकता कपूर के 'हिंदूफोबिया' बयान का पूनम पांडे ने किया समर्थन, बोलीं- मेरे धर्म को मेरे काम से मत जोड़ो
आज का राशिफल: मिथुन को धन लाभ के संकेत, मकर और कुंभ रहें सतर्क
पति की फिल्म में कैमियो के लिए यामी ने ली थी इतनी फीस, बताया- कुछ चीजें अनमोल...
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च पर रॉकिंग स्टार यश ने दिखाई रावण की दमदार झलक, बेंगलुरु में सजा सितारों का मेला!
'खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए', ईशा कोप्पिकर ने जेन-जी को दी नसीहत
26 साल पहले शुरू हुआ था 'कहानी घर घर की', आज भी आइकॉनिक है शो की विरासत
दूसरी प्रेग्नेंसी में माधुरी को पसंद था मसालेदार खाना, कहा- अब बेटा खाता है सबसे तीखा
कर्टनी कार्दशियन ने सुनाया कार में यूरिन करने का किस्सा, बोलीं- फ्रीवे पर बाथरूम नहीं मिलाथा
'मैं पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाता', टॉम क्रूज ने बताया फिल्मों के पीछे का असली मकसद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से कर दी ये डिमांड
मां बनने के बाद काम पर लौटीं दिव्यांका त्रिपाठी, बोलीं- बाउंस बैक जैसा कुछ नहीं होता
फिल्म 'तुम मेरे हो' से पहले बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे गुरमीत चौधरी, सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
चुम दरांग के बर्थडे पर शिल्पा शिरोडकर ने लुटाया प्यार, कहा- मेरी छोटी सी पावरहाउस
साकिब अयूब की 'चार यार' का दमदार ट्रेलर आउट, दोस्ती पर भारी पड़ेगा जुर्म का रास्ता
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
माता सती बनकर खुद को धन्य मानती हैं अश्मिता बख्शी, बोलीं- ये मेरा पहला स्पेशल प्रोजेक्ट
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और शरीर को मजबूत बनाता है शीर्षासन, जानें इसके फायदे
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
कमर दर्द से हैं परेशान? रोज करें कटिचक्रासन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
देखें आज 17/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope