• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इधर चला मैं उधर चला गाने पर प्रीति जिंटा की तरह त्रिशाकर ने दिए शानदार एक्सप्रेशन

Trishakar gave amazing expressions like Preity Zinta on the song Idhar Chala Main Udhar Chala - Bollywood News in Hindi

मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जो उनके फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच सुर्खियां बटोर है। वीडियो में त्रिशा ने अपनी मुस्कान और हावभाव के जरिए फैंस के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़ी है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में त्रिशाकर मधु बॉलीवुड गाने 'इधर चला मैं उधर चला' पर अपने एक्सप्रेशन और डांस से फैंस का ध्यान खींच रही हैं। वीडियो में उनका अंदाज बेहद आकर्षक है। उनके हाव-भाव और एनर्जी गाने की धुन और बोल के साथ-साथ पूरी तरह मेल खा रहे हैं। वीडियो में उनकी मासूमियत और खूबसूरती का मिश्रण देखने को मिल रहा है। बता दें कि 'इधर चला मैं उधर चला' गाना बॉलीवुड फिल्म 'कोई मिल गया' का बेहद लोकप्रिय गीत है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गाया है। इस गाने का संगीत राजेश रोशन ने दिया है और इसके बोल इब्राहिम अश्क ने लिखे हैं। इस गाने को ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा पर फिल्माया गया है। गाने में उनकी केमिस्ट्री बेहद शानदार नजर आ रही है। यह गाना आज भी लोगों की पसंदीदा प्लेलिस्ट म्यूजिक में शामिल है और जुबां पर रटा हुआ है।
अगर त्रिशाकर मधु की बात करें, तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और धीरे-धीरे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस में शामिल हो गईं। उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है। उनके वीडियो एल्बम और फिल्मों की वजह से उन्हें भोजपुरी सिनेमा में खास पहचान मिली है। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट हमेशा चर्चा में रहते हैं और फैंस उनके हर नए पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trishakar gave amazing expressions like Preity Zinta on the song Idhar Chala Main Udhar Chala
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trisha kar madhu, viral instagram video, bhojpuri actress, engaging expressions, social media attention, trisha madhu smile, fan engagement, entertainment news, त्रिशाकर मधु, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved