• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

29 मार्च को जारी होगा पोन्नियन सेल्वन 2 का ट्रेलर, निर्माता ने दी जानकारी

Trailer of Ponniyan Selvan 2 will be released on March 29, producer gave information - Bollywood News in Hindi

दक्षिण भारतीय फिल्मों का इन दिनो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बोलबाला है। यहाँ पर बनी और हिन्दी में प्रदर्शित हो रही फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ख्यातनाम फिल्म निर्देशक की फिल्म पोन्नियन सेल्वन बीते साल 2022 में 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और जबरदस्त कमाई की। अब फिल्म का दूसरा भाग पोन्नियन सेल्वन 2 28 अप्रैल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 के ट्रेलर को रिलीज करने की डेट बताई है।

लायका प्रोडक्शन ने अपने ट्विटर हैंडल पर फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 का पोस्टर शेयर किया है। इस पर लीड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन और चियान विक्रम नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 29 मार्च यानी बुधवार को रिलीज किया जाएगा। बताते चलें कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन लेखक कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम से उपन्यास पर आधारित है।

गौरतलब है कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 के ट्रेलर से पहले मेकर्स ने लीड एक्टर चियान विक्रम का लुक शेयर किया है। इसके बाद फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड हो गए हैं। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कॉस्ट्यूम डिजाइनर चियान विक्रम के लुक को क्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं। आर्मी सूट से लेकर आभूषण और हेयरस्टाइल तक सब पर काम होते दिखाई दे रहा है।

पोन्नियन सेल्वन 2 में चियान विक्रम, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा कृष्णन और ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे स्टार्स हैं। मणिरत्नम की इस फिल्म से पहले पार्ट जैसी कमाई की उम्मीद है। फिल्म पोन्नियन सेल्वन ने भारत में 250 करोड़ रुपये तो वैश्विक स्तर पर 450 करोड़ रुपये की कमाई की थी। गौरतलब है कि फिल्म पोन्नियन सेल्वन को लोगों ने खूब पसंद किया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trailer of Ponniyan Selvan 2 will be released on March 29, producer gave information
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trailer of ponniyan selvan 2 will be released on march 29, producer gave information, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2023 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved