• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

‘टॉयलेट: एक...’ अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फैंस से लगाई गुहार

श्री नारायण सिंह निर्देशित ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ 11 अगस्त को रिलीज होगी। नाम और उद्देश्य के कारण यह फिल्म काफी दिनों से चर्चा में है। देखा जाए तो ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के समर्थन में अक्षय कुमार ने बड़े परदे पर अपनी अलग मुहीम छेड़ दी है। अक्षय कुमार की इस को सिर्फ इससे जुड़े विवादों के कारण जाना जा रहा है। अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर स्टारर फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ पाइरेसी का शि‍कार हो गई। रिलीज से पहले इस फिल्म के ऑनलाइक होने से दुखी अक्षय कुमार ने अपने फैन्स के लिए एक संदेश दिया है।

अक्षय कुमार ने बॉलीवुड के सबसे बड़े दुश्मन पाइरेसी के खिलाफ खड़े होने के लिए फैन्स से गुजारिश की है। अक्षय ने ट्विटर पर इस घटना को दुर्भाग्यपुर्ण बताते हुए लिखा है कि, यह लड़ाई बेहद जरूरी है और हमारी फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ की लीक को लेकर इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर क्राइम ब्रांच के एक्शन को लेकर हम आश्वस्त हैं। मैं अपने दोस्त, कलीग्स, फैंस और दर्शकों से कहना चाहता हूं कि कृपया पाइरेसी को ना कहें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शु‍क्र‍िया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-toilet ek prem katha leaked online akshay kumar urges fans to say no to piracy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: toilet ek prem katha, leaked story, online, akshay kumar, urges fans, no to piracy, bhumi pednekar, bollywood gossip, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved