• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'आज 'बॉर्डर 2' का दिन, न कोई चिंता, न कोई तनाव', मस्ती के मूड में नजर आएं सनी देओल

Today is Border 2 day, no worries, no stress, Sunny Deol appears in a cheerful mood - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बॉर्डर 2' आखिरकार शुक्रवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म की रिलीज के मौके पर सनी देओल आत्मविश्वास से भरे नजर आए। इस मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और कहा कि अब कोई चिंता नहीं, कोई दबाव नहीं, बस दर्शकों के साथ मिलकर इस फिल्म का आनंद लेने का समय है। फिल्म के रिलीज होते ही सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में फिल्म के पर्दे के पीछे की मस्ती, शूटिंग के पल और फिल्म के कुछ दमदार सीन्स शामिल हैं। फिल्म के सेट पर सनी छोले भटूरे का लुत्फ उठाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का मशहूर गीत 'तारा रम पम पम' का इस्तेमाल किया गया है। इस पोस्ट ने दर्शकों के अंदर पुरानी 'बॉर्डर' फिल्म की यादें ताजा कर दीं हैं। सनी देओल ने अपने पोस्ट में लिखा कि आज 'बॉर्डर 2' का दिन है, न कोई चिंता है और न ही कोई तनाव, बस आराम करें और सब मिलकर फिल्म का आनंद लें।
'बॉर्डर 2' 'बॉर्डर 2' 1997 में आई जे.पी. दत्ता की क्लासिक फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। नई फिल्म भी उसी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, लेकिन इसे नए दौर की कहानी और भावनाओं के साथ पेश किया जा रहा है।
फिल्म में सनी देओल सिपाही फतेह सिंह कलेर के किरदार में हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मोना सिंह और मेधा राणा जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
'बॉर्डर 2' के निर्माता गुलशन कुमार और टी-सीरीज हैं। फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह हैं, जबकि भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी. दत्ता, और निधि दत्ता इसके निर्माण में शामिल हैं।
फिल्म को बिना किसी कट के यूए 13 प्लस के सर्टिफिकेट के साथ रिलीज किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Today is Border 2 day, no worries, no stress, Sunny Deol appears in a cheerful mood
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunny deol, border 2, border, stress, varun dhawan, diljit dosanjh, ahan shetty, sonam bajwa, mona singh, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved