• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'वक्त खुद बताएगा मैं कौन हूं', उर्वशी रौतेला ने बताया क्यों अब ट्रोल्स को नहीं देतीं जवाब

Time Itself Will Reveal Who I Am: Urvashi Rautela Explains Why She No Longer Responds to Trolls - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। कभी अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर तो कभी अपने बयानों की वजह से वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाती हैं। कई बार उनके दावों और बातों को लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। इसको लेकर उर्वशी ने कहा कि अब उन्होंने खुद को जरूरत से ज्यादा समझाने की कोशिश करना बंद कर दिया है और समय को यह बताने देना चाहती हैं कि वह वास्तव में कौन हैं। आईएएनएस से बातचीत के दौरान उर्वशी रौतेला ने खुलकर उन गलतफहमियों पर बात की, जो लोग उनके बारे में बना लेते हैं। उन्होंने कहा कि अक्सर लोग उनकी महत्वाकांक्षा को गलत तरीके से समझ लेते हैं। अगर कोई महिला ग्लैमर पसंद करती है, फैशन में दिलचस्पी रखती है और लगातार लाइमलाइट में रहती है, तो लोग यह मान लेते हैं कि वह सिर्फ दिखावे तक सीमित हैं जबकि हकीकत इससे बिल्कुल अलग हो सकती है। उर्वशी ने कहा कि कई लोगों को लगता है कि ग्लैमरस दिखने वाली महिला गंभीर, मेहनती या समझदार नहीं हो सकती। उन्होंने बताया कि पहले उन्हें ऐसा महसूस होता था कि उन्हें हर किसी को यह साबित करना पड़ेगा कि वह सिर्फ एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं बल्कि अपने काम को लेकर बेहद फोकस्ड और अनुशासित भी हैं। हालांकि अब उनकी सोच बदल चुकी है।
अभिनेत्री ने कहा कि इंसान पूरी जिंदगी लोगों की सोच बदलने में नहीं लगा सकता। जो लोग सच में उनके काम और सफर को करीब से देखते हैं, वे धीरे-धीरे उनकी असली पहचान समझ ही जाते हैं। उर्वशी का कहना है कि अब वह खुद को बार-बार समझाने के बजाय अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा पसंद करती हैं। उनके मुताबिक समय सबसे बड़ा जवाब होता है और वही लोगों को सच्चाई दिखाता है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी जल्द ही वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में अभिनेता रणदीप हुड्डा मुख्य भूमिका में हैं। यह सीरीज उत्तर प्रदेश के सुपरकॉप अविनाश मिश्रा की जिंदगी और अपराध के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है। पहले सीजन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और अब दूसरे सीजन को लेकर भी उत्साह बना हुआ है।
इसके अलावा उर्वशी हाल ही में फिल्म 'डाकू महाराज' में नजर आई थीं। हालांकि फिल्मों से ज्यादा वह अक्सर अपने स्टाइल, सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Time Itself Will Reveal Who I Am: Urvashi Rautela Explains Why She No Longer Responds to Trolls
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: urvashi rautela, bollywood actress urvashi rautela, bollywood actress, bollywood, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved