• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिने जगत की यह 6 अभिनेत्रियाँ पहली बार रखेंगी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत

These 6 actresses of the cinema world will observe Karva Chauth fast for their husbands for the first time - Bollywood News in Hindi

आने वाले महीने की पहली तारीख को सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा दिन आने वाला है। इस दिन करवा चौथ है। करवा चौथ का इंतजार महिलाओं को पूरे साल रहता है। इसे देश भर में विवाहित महिलाओं द्वारा निर्जला व्रत के रूप में मनाया जाता है। महिलाएँ अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इसकी धूम ना केवल आम लोगों के बीच बल्कि सेलिब्रिटीज तक में भी खूब देखने के लिए मिलती है। ऐसे में हर साल की तरह ही इस बार भी बॉलीवुड के कुछ नए कपल्स पहली बार करवा चौथ मनाने वाले हैं। इंडस्ट्री में कई हसीनाएं हैं, जिनकी इस साल 2023 में शादी हुई है। वो अपने पहले करवा चौथ के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। इस वर्ष इस पर्व को हिन्दी सिनेमा की 6 अभिनेत्रियाँ पहली बार मनाएंगी। आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के नाम— हंसिका मोटवानी साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम कर चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने 4 दिसंबर 2022 को जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड-बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया संग शादी की थी। ऐसे में शादी के बाद एक्ट्रेस का पति के साथ पहला करवा चौथ है। अथिया शेट्टी सुनील शेट्टी की लाडली बेटी अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) ने इस साल केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। ऐसे में अब शादी के बाद एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ है। स्वरा भास्कर स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद संग 2023 की शुरुआत में 6 जनवरी को शादी कर ली थी। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने हल्दी, मेहंदी और संगीत सहित कई फंक्शन होस्ट किए थे। इनकी शादी काफी चर्चा में रही थी। एक्ट्रेस को काफी ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा था। हाल ही में वो मां भी बनी हैं। ऐसे में इस साल वो भी पहली बार करवा चौथ मनाते हुए नजर आने वाली हैं। कियारा आडवाणी बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस साल पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के लिए निर्जला व्रत करने वाली हैं। वो पति के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत करेंगी। सिद्धार्थ और कियारा ने इस साल फरवरी महीने में सात फेरे लिए थे। इनके बीच नजदीकियां फिल्म ‘शेरशाह’ के बीच आई थीं। शिवालिका ओबेरॉय ‘खुदा हाफिज’ फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय ने इस साल जाने-माने निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक से शादी की। ऐसे में अब शिवालिका का पहला करवा चौथ व्रत है, जब वो निर्जला व्रत करने वाली हैं। परिणीति चोपड़ा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने तो हाल ही में आप नेता राघव चड्ढा के साथ सात फेरे लिए हैं। कपल ने 24 सितंबर, 2023 को राजस्थान के उदयपुर शादी की थी। ऐसे में इस साल एक्ट्रेस का पहला करवा चौथ है, जब वो राघव के लिए निर्जला व्रत करेंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-These 6 actresses of the cinema world will observe Karva Chauth fast for their husbands for the first time
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: these 6 actresses of the cinema world will observe karva chauth fast for their husbands for the first time, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved