• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

40 की उम्र के लोगों की कोई टाइमलाइन नहीं है, बस वाइब्स है : प्रियंका चोपड़ा

Theres no timeline for people turning 40, just vibes: Priyanka Chopra - Bollywood News in Hindi

मुंबई । बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने 40 की उम्र पार कर ली है। अभिनेत्री ने अपनी उम्र से जुड़े पड़ावों को मजेदार अंदाज में समझाते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि 40 के बाद भी लाइफ फुल ऑन मस्ती और वाइब्स से भरी होती है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि 40 की उम्र के लोग कुछ जवां , तो कुछ की मांसपेशियां खींच जाती हैं। कोई इस उम्र में दादी बन जाता है, कोई नया बच्चा पैदा करता है, कोई 20 साल की शादी की सालगिरह मनाता है और कोई यंग लड़के-लड़की को डेट करता है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर किए गए नोट में लिखा, "40 की उम्र में आना बहुत अजीब है, एक दोस्त दादी बन गई है, एक का अभी-अभी बच्चा हुआ है, एक अपनी शादी की 20वीं सालगिरह मना रही है और एक 25 साल के लड़के को डेट कर रही है। हममें से आधे लोग 28 के लगते हैं और आधे लोग सोते-सोते ही मांसपेशी खींच लेते हैं। कोई टाइमलाइन नहीं है, बस वाइब्स हैं।"
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की बात करें, तो वे निर्देशक एस.एस. राजामौली की आगामी पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' से तमिल सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय के जरिए वे भारतीय सिनेमा में वापसी भी कर रही हैं। एक्शन-एडवेंचर फिल्म वाराणसी में अभिनेत्री 'मंदाकिनी' नाम की एक मुख्य भूमिका निभा रही हैं और उनके साथ सुपरस्टार महेश बाबू भी मुख्य किरदार (रुद्र) में हैं। पृथ्वीराज सुकुमारन भी फिल्म में कुंभा नाम के व्यक्ति का अहम रोल निभाते नजर आएंगे।
यह एक समय यात्रा (टाइम-ट्रैवल) और ग्लोबल एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जिसकी कहानी वाराणसी शहर और एक आसन्न संकट के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Theres no timeline for people turning 40, just vibes: Priyanka Chopra
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: priyanka chopra, priyanka chopra news, priyanka chopra latest news, priyanka chopra age, priyanka chopra 40s, priyanka chopra instagram, priyanka chopra instagram post, priyanka chopra viral post, priyanka chopra statement, priyanka chopra birthday, priyanka chopra bollywood, priyanka chopra hollywood, desi girl priyanka chopra, priyanka chopra life, priyanka chopra career, priyanka chopra varanasi, varanasi movie, priyanka chopra mahesh babu, mahesh babu varanasi, ss rajamouli varanasi, priyanka chopra new movie, priyanka chopra tamil debut, priyanka chopra indian cinema comeback, varanasi movie 2027, priyanka chopra latest update, priyanka chopra viral news, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved