• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

2रे वीकेंड फाइटर के कमाई में आया उछाल, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 175 करोड़ के पार

There was a jump in the earnings of 2nd Weekend Fighter, crossed 175 crores at the domestic box office - Bollywood News in Hindi

ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस एरियल एक्शन फिल्म को ऑडियंस से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि फिल्म की उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग नहीं रही लेकिन इसने रिलीज के पहले हफ्ते में अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया है। इस बीच फिल्म का कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया। ‘फाइटर’ ने रिलीज के 11वें दिन कितना कलेक्शन किया?

देशभक्ति से लबरेज इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की शानदार कहानी से लेकर ऋतिक-दीपिका की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री तक दर्शकों को काफी पसंद आई है और इसी के साथ इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन भी कर लिया है। फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘फाइटर’ ने 22.5 करोड़ से खाता खोला था। फिल्म की एक हफ्ते की कमाई 146.5 करोड़ रही है। वहीं अब ‘फाइटर’ रिलीज के दूसरे हफ्ते में है। फिल्म के 9वें दिन का कलेक्शन 5.75 करोड़ रहा। वहीं 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार ‘फाइटर’ की कमाई में 82.61 फीसदी का उछाल आया और इसने 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया। वही अब इस फिल्म की 11वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘फाइटर’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे रविवार को 13.00 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म का 11 दिनों का कुल कलेक्शन अब 175.75 करोड़ रुपये हो गया है।
‘फाइटर’ ने वर्ल्डवाइड करी इतनी कमाई
‘फाइटर’ का देश ही नहीं पूरी दुनिया में धमाल मचा हुआ है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 36.04 करोड़ से खाता खोला था। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन ने ‘फाइटर’ की वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े शेयर किए हैं। इसके मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन 15.19 करोड़ की कमाई की थी। वहीं फिल्म के 10 दिनों के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के आंकड़े 287.70 करोड़ हो गए हैं। वहीं ‘फाइटर’ के 11वें दिन 300 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद है।
सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित, यह फिल्म पुलवामा हमले के बाद बालाकोट हवाई हमले के साथ-साथ 2019 के भारत-पाकिस्तान सीमा संघर्ष पर फोकस्ड है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There was a jump in the earnings of 2nd Weekend Fighter, crossed 175 crores at the domestic box office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: there was a jump in the earnings of 2nd weekend fighter, crossed 175 crores at the domestic box office, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved