• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यहाँ झुंड मेंटेलिटी है, सिर्फ 10 अभिनेता ही हैं ढंग के, बुरे दौर से गुजर रहा है हिन्दी सिनेमा: करण

There is a herd mentality here, there are only 10 good actors, Hindi cinema is going through a bad phase: Karan - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड पिछले कुछ सालों से बुरे दौर से गुजर रहा है। बड़े से बड़े सुपरस्टार और बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरने से नहीं रुक रही है। ऐसे में फिल्म मेकर करण जौहर ने इस मामले पर खुलकर बात की है। उन्होंने कहा है कि इंडस्ट्री में गिने-चुने ही ढंग के अभिनेता हैं। इसके अलावा उन्होंने दावा किया है कि दर्शकों का टेस्ट अब बदल गया है। फेय डिसूजा के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में हिंदी फिल्मों की बुरी हालत पर करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा- 'सबसे पहले तो दर्शकों का टेस्ट बहुत लिमिटेड हो गया है। वे एक खास तरह का सिनेमा चाहते हैं और अगर आप एक लिमिटेड नंबर में काम करना चाहते हैं, तो आपकी फिल्म को ए, बी और सी सेंटर पर परफॉर्म करना होगा। सिर्फ मल्टीप्लेक्स काफी नहीं होंगे।' करण जौहर ने आगे फिल्मों के बढ़ते बजट और स्टार्स की मांगों को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- 'फिल्म मेकिंग का बजट बढ़ गया है, महंगाई बढ़ गई है। हिंदी सिनेमा में लगभग 10 ही काम के एक्टर्स हैं, और वे भी सूरज, चांद और अर्थ की मांग कर रहे हैं। तो, आप उन्हें पेमेंट करें, फिर आप फिल्म के लिए पे करते हैं और फिर मार्केटिंग का खर्च आता है और फिर आपकी फिल्म अच्छे नंबर नहीं ला पाती।'
करण यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे स्टार्स की फीस को लेकर कहा- 'जो फिल्मी सितारे 35 करोड़ रुपए मांग रहे हैं उनकी ओपनिंग 3.5 करोड़ रुपए से हो रही है। ये मैथ्स कैसे काम कर रहा है? आप ये सब कैसे मैनेज करते हैं? फिल्म मेकर आगे कहते हैं कि हिंदी सिनेमा के मामले में हर दशक में एक अलग तरह का सिंटैक्स रहा है।'
उन्होंने कहा- 'अभी हम ऐसे हैं कि अगर जवान और पठान ने काम किया, तो क्या हमें सिर्फ एक्शन करना चाहिए? फिर हर कोई ऐसे ही भाग रहा है। फिर अचानक एक लव स्टोरी काम कर जाएगी। मुझे ऐसा लगता है जैसे हम बिना सिर वाले मुर्गों की तरह इधर-उधर भाग रहे हैं। कंविक्शन खराब हो गया है और ये सब झुंड मेंटेलिटी है।'
करण जौहर आगे कहते हैं कि इंडस्ट्री को ये समझ नहीं आ रहा है कि अब एक ऑडियंस ग्रुप जड़ों से जुड़ा हुआ भारतीय सिनेमा और प्योर एंजॉयमेंट चाहता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is a herd mentality here, there are only 10 good actors, Hindi cinema is going through a bad phase: Karan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: there is a herd mentality here, there are only 10 good actors, hindi cinema is going through a bad phase karan, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved