• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भावनाओं का ज्वार दर्शाता है नाना पाटेकर की वनवास का ट्रेलर

दिग्गज डायरेक्टर अनिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'वनवास' पिछले कई दिनों से लाइमलाइट में है। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर और गाने तक दर्शकों को बेहद पसंद आए हैं। अब आज सोमवार (2 दिसंबर) को इसका ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो अभी सोशल मीडिया पर टॉकिंग पॉइंट बना हुआ है। फिल्म में नाना पाटेकर, उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, खुशबू सुंदर और राजपाल यादव की अहम भूमिका है। ट्रेलर की शुरुआत में उत्कर्ष कहते हैं, “माता-पिता का कर्म होता है बच्चों को पालना और बच्चों का धर्म होता है मां-बाप को संभालना।” ट्रेलर में भावुक कर देने वाले कई पल हैं। फिल्म की कहानी उन लोगों पर आधारित है, जो अपने बच्चों को हर मुश्किल परिस्थिति का सामना कर बड़ा करते हैं, लेकिन जब वे बड़े हो जाते हैं तो मां-बाप को छोड़ देते हैं। नाना ऐसे ही शख्स का किरदार निभा रहे हैं, जिन्हें उनके बच्चों ने त्याग दिया है। अनिल शर्मा कहते हैं कि यह फिल्म मेरे बेहद करीब है, क्योंकि यह प्यार, बलिदान और परिवार के असली मतलब को समझाती है। इसमें सभी कलाकारों ने गहरी और असली भावनाएं डाली है। मैं दर्शकों को उनका सफर पर्दे पर दिखाने के लिए काफी उत्साहित हूं। अनिल ‘गदर’ और ‘गदर 2’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। उत्कर्ष और सिमरत पिछले साल धूम मचाने वाली ‘गदर 2’ में भी थे। बता दें फिल्म ZEE स्टूडियोज के बैनर तले बनी है और 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The trailer of Nana Patekars Vanvas shows a wave of emotions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the trailer of nana patekars vanvas shows a wave of emotions, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved