• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चर्चाओं के चलते गदर-2 के ट्रेलर को मिला समर्थन, नजर नहीं आई गदर: एक प्रेम कथा जैसी कशिश

सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म ‘गदर 2’ पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। फैंस एक बार फिर से इस जोड़ी का जादू देखना चाहते हैं। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। बुधवार को इसका ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर से पता चलता है कि सनी एक बार फिर पाकिस्तान जाएंगे। इस बार वे सकीना (अमीषा) के लिए नहीं बल्कि अपने बेटे जीते (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए बॉर्डर पार करेंगे। ट्रेलर में सनी का एक्शन और संवाद दर्शकों का ध्यान खींचने का प्रयास करते हैं। ट्रेलर में जो संवाद शामिल किए गए हैं वो इतने प्रभावी नहीं हैं जितने इस फिल्म के पहले भाग के थे। संवाद और एक्शन दृश्य में सनी देओल ने पिछले भाग को दोहराने का प्रयास किया, जिससे वे प्रभाव नहीं छोड़ पाते हैं। विशेष रूप से ट्रेलर की शुरूआत में बोला गया उनका संवाद तारासिंह के बारे में जानना है तो अपने दुश्मनों से पूछो कि तारासिंह कौन है उनके अतिरेक को प्रदर्शित करता है।
एक सीन में तारा सिंह (सनी) पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर को कहते हैं, अगर आप आज पाकिस्तान के लोगों से पूछो कि वे कहां जाना चाहते हैं, तो आधे से अधिक पाकिस्तान खाली हो जाएगा, पाकिस्तान की वर्तमान अवाम के हालात को पेश् करता है। ट्रेलर पाकिस्तान की सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों के सीन के साथ शुरू होता है। जहाँ पाकिस्तानी अवाम भारत के खिलाफ क्रश इंडिया, अगले जुम्मे दिल्ली में के नारे लगाती नजर आती है। दृश्य बदलता है सनी को ट्रक से उतरते हुए और पाक सेना से मुकाबला करते हुए दिखाया जाता है। फिर सनी और अमीषा के खुशनुमा शादीशुदा जीवन की झलक दिखाई देती है। सनी को बेटे जीते के साथ ‘मैं निकला गड्डी लेके’ के गाने के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। जीते को पाकिस्तानी सैनिक गिरफ्तार कर लेते हैं और उसके साथ खूब बेरहमी करते हैं।

इस दौरान जीते चेतावनी देता है कि नमाज पढ़ने जा रहे हैं ना आप तो अल्ला से दुआ मांगिए कि मेरा बापे यहाँ न आए क्योंकि अगर वो यहाँ आया न तो तेरे इतने चिथड़े करेगा, इतने चिथड़े करेगा, इतने चिथडे करेगा कि तेरा पूरा पाकिस्तान नहीं गिन पाएगा। सनी बेटे को बचाने के लिए पाकिस्तान पहुंचते हैं। बाप-बेटा मिलकर पूरी पाकिस्तानी सेना से लड़ते हैं। ट्रेलर की टैगलाइन में लिखा है, “इस स्वतंत्रता दिवस पर, वह अपने परिवार और राष्ट्र के लिए लड़ेंगे।” फिल्म में सनी-अमीषा के साथ उत्कर्ष शर्मा, सिमरत कौर, लव सिन्हा, गौरव चोपड़ा और मीर सरवर के भी अहम किरदार हैं। रोहित चौधरी और मनीष वाधवा ने विलेन का रोल किया है। गदर-2 के ट्रेलर को चर्चाओं के चलते दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लेकिन इस ट्रेलर में वो कशिश नहीं है जो इस फिल्म को पहले दिन ही देखने को मजबूर करे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The trailer of Gadar-2 got support due to the discussions, Gadar: Ek Prem Katha like Kashish was not seen
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: the trailer of gadar-2 got support due to the discussions, gadar ek prem katha like kashish was not seen, sunny deol, amish patel, anil sharma, zee studio, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved