• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अक्षय-टाइगर की एक्शन फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर 26 मार्च आएगा सामने

The trailer of Akshay-Tigers action film Bade Miyan Chhote Miyan will be released on March 26. - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अपकमिंग फिल्‍म 'बड़े मियां छोटे मियां' ने अपनी रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर ली हैं। फैंस को फिल्‍म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ-स्टारर एक्शन एंटरटेनर फिल्म का ट्रेलर 26 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा, अलाया एफ और मानुषी छिल्लर भी नजर आएंगी। यह एक्शन एंटरटेनर फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म अपनी कहानी, प्रदर्शन और हाई-ऑक्टेन एक्शन दृश्यों के साथ दर्शकों को लुभाने का वादा करती है।
फिल्म में अक्षय और टाइगर के बीच जबरदस्‍त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है, जिसने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के थिएटर में आने का इंतजार कर रहे हैं।
एएजेड फिल्म्स के सहयोग से वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत, 'बड़े मियां छोटे मियां' अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित है।
इसका निर्माण वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने किया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The trailer of Akshay-Tigers action film Bade Miyan Chhote Miyan will be released on March 26.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bade miyan chhote miyan, akshay kumar, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved