• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

'धर्मन' की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल शुरू, रजनीकांत के 'डेडली डॉक्टर' अवतार ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

The second schedule of Dharman has begun, with Rajinikanth Deadly Doctor avatar raising fans excitement. - Bollywood News in Hindi

चेन्नई । साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'धर्मन' को लेकर फैंस का इंतज़ार लगातार बढ़ता जा रहा है। निर्देशक अश्वत्थ मारीमुथु की इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म की शूटिंग का दूसरा शेड्यूल अब शुरू हो गया है। फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे और उनका किरदार एक ऐसे डॉक्टर का है, जो अपराधियों के खिलाफ लड़ता दिखाई देगा। फिल्म के इस नए शेड्यूल की शुरुआत की जानकारी मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दी है। फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल (आरकेएफआई) ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया और लिखा, ''द डेडली डॉक्टर। 'धर्मन' का दूसरा शेड्यूल शुरू हो गया है और यह शानदार होने वाला है।'' पोस्ट में रजनीकांत को लेकर कई हैशटैग भी इस्तेमाल किए गए। वीडियो सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
शेयर किए गए इस वीडियो में रजनीकांत फिल्म के सेट पर नजर आ रहे हैं। निर्देशक अश्वत्थ मारीमुथु उनसे बातचीत करते हैं। रजनीकांत और अश्वत्थ को एक साथ सेट पर देखकर दर्शक फिल्म की कहानी और सुपरस्टार के किरदार को लेकर कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
'धर्मन' की घोषणा के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। खासतौर पर रजनीकांत का नया लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। जून में मेकर्स ने एक मेकिंग वीडियो जारी किया था, जिसमें दिखाया गया था कि फिल्म के लिए रजनीकांत के लुक को किस तरह तैयार किया गया। फिल्म में रजनीकांत के लुक को फैंस की पसंद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
फिल्म में रजनीकांत एक डॉक्टर की भूमिका निभा रहे हैं, जिनका सामना अपराधियों से होता है, और वह गलत काम करने वालों के खिलाफ खड़े होते हैं। कमल हासन ने फिल्म के टाइटल से पर्दा उठाया था। टाइटल पोस्टर में रजनीकांत को ऑपरेशन थिएटर में हाथ में सर्जिकल स्कैल्पेल लिए दिखाया गया था। उनके पैर के पास एक अपराधी का शरीर नज़र आता है। इस पोस्टर से साफ है कि फिल्म में रजनीकांत का किरदार एक्शन से भरपूर और काफी अलग अंदाज़ में नज़र आने वाला है।
'धर्मन' का निर्माण कमल हासन और आर. महेंद्रन कर रहे हैं जबकि एस. डिज्नी इसके सह-निर्माता हैं। फिल्म के संगीत की ज़िम्मेदारी अनिरुद्ध रविचंदर के पास है और एक्शन कोरियोग्राफी अनबरीव की जोड़ी कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The second schedule of Dharman has begun, with Rajinikanth Deadly Doctor avatar raising fans excitement.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajinikanth, dharman, deadly doctor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved