• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिंघम अगेन के 1 साल पूरे! अर्जुन कपूर ने डेंजर लंका बनकर खलनायकों की परिभाषा बदल दी!

The roar of Danger Lanka, the powerful villain from Singham Again, still resonates. - Bollywood News in Hindi

आज से एक साल पहले अर्जुन कपूर ने अपनी सबसे डरावनी और यादगार भूमिका डेंजर लंका के रूप में सिंघम अगेन में कदम रखा था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी यह फिल्म आज अपनी रिलीज़ के एक साल पूरे कर रही है। फिल्म की कहानी जितनी रोमांचक थी, उतनी ही असरदार थी अर्जुन कपूर की मौजूदगी — डेंजर लंका के रूप में उन्होंने फिल्म का टोन और थ्रिल दोनों तय कर दिया था। उनके इस किरदार ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी, फैन एडिट्स बने और इंटरनेट पर एक दीवानगी पैदा कर दी। घनी दाढ़ी, बिखरे बाल, भारी शरीर, ठंडी नज़रों और खून से सनी छवि के साथ, अर्जुन ने बॉलीवुड को एक नया तरह का विलेन दिया — जो हथियार से नहीं, अपने असर से तबाही मचाता है।
अर्जुन कपूर को दर्शक अक्सर एक रोमांटिक हीरो के रूप में देखते आए हैं। उन्होंने कई अलग-अलग किरदार निभाए, लेकिन डेंजर लंका जैसा प्रभावशाली और दमदार किरदार पहले कभी नहीं देखा गया। ऐसे समय में जब ज्यादातर अभिनेता सुरक्षित भूमिकाएं चुनते हैं, अर्जुन का इस खतरनाक विलेन को निभाना एक साहसी कदम था — जिसने उन्हें सिंघम अगेन का असली हीरो बना दिया।
जब दर्शक इस फिल्म को फिर से देखते हैं, तो एक चीज़ जो सबसे ज्यादा याद रहती है — वो है डेंजर लंका। और यह बात साबित करती है कि अर्जुन कपूर का यह किरदार ही फिल्म की असली जान था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The roar of Danger Lanka, the powerful villain from Singham Again, still resonates.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: singham again, singham, lanka, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved