नई दिल्ली । हेमा मालिनी उन चुनिंदा अदाकाराओं में शामिल हैं, जिनकी खूबसूरती, शानदार डांस और दिलकश अदाओं ने दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया। 70 और 80 के दशक में हेमा मालिनी का जादू ऐसा था कि हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था। उनकी मुस्कान और चुलबुला अंदाज लोगों को दीवाना बना देता था। क्या आप जानते हैं कि जिस हेमा मालिनी पर बाद में पूरा बॉलीवुड फिदा हो गया, उन्हें करियर की शुरुआत में एक निर्देशक ने फिल्म से बाहर कर दिया था? इतना ही नहीं, उनसे यह तक कह दिया गया था कि वह कभी अभिनेत्री नहीं बन सकतीं।
हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्टूबर 1948 को तमिलनाडु में हुआ था। उनकी मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माण से जुड़ी थीं। घर में फिल्मी माहौल होने के कारण हेमा का रुझान भी फिल्मों और कला की ओर था। हालांकि, उनकी मां चाहती थीं कि वह एक बेहतरीन डांसर बनें। हेमा ने कम उम्र में ही नृत्य सीखना शुरू कर दिया था और धीरे-धीरे अपनी कला से पहचान बनाने लगीं।
फिल्मों में जगह बनाना उनके लिए आसान नहीं रहा। महज 13-14 साल की उम्र में उन्हें तमिल फिल्म 'वेन्निरा अदाई' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म का निर्देशन सीवी श्रीधर कर रहे थे। शुरुआत में हेमा को फिल्म के लिए चुन लिया गया और उनके कुछ शॉट्स भी शूट किए गए। उन्हें लगा कि अब उनके अभिनय करियर की शुरुआत हो जाएगी लेकिन कहानी ने अचानक दूसरा मोड़ ले लिया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कुछ दिनों की शूटिंग के बाद निर्देशक ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया। हेमा मालिनी ने बाद में अपनी किताब 'बियॉन्ड द ड्रीमगर्ल' के विमोचन के दौरान इस घटना का जिक्र किया था। उनके मुताबिक, निर्देशक ने उन्हें यह कहते हुए रिजेक्ट कर दिया था कि वह बहुत दुबली-पतली हैं और अभिनेत्री बनने के लिए लायक नहीं हैं। यह बात इतनी कम उम्र में सुनना हेमा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि आखिर कुछ दिन शूटिंग करने के बाद उन्हें अचानक क्यों हटा दिया गया।
हेमा मालिनी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय उन्हें एहसास भी नहीं हुआ कि वह मानसिक रूप से कितनी परेशान हो गई थीं। फिल्म से निकाले जाने के बाद वह काफी असहज महसूस करने लगी थीं। उन्हें डर था कि कहीं लोग उनका मजाक न उड़ाने लगें और उनके डांस कार्यक्रमों में आना बंद न कर दें।
एक तरफ वह अपने डांस के जरिए पहचान बना रही थीं, तो दूसरी तरफ फिल्मों में मिली इस नाकामी ने उनके आत्मविश्वास को झटका दिया था। हालांकि, उन्होंने हार मानने के बजाय अपने सपने को पूरा करने की कोशिश जारी रखी। कई कोशिशों और संघर्ष के बाद साल 1968 में हेमा मालिनी को राज कपूर के साथ फिल्म 'सपनों का सौदागर' में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म उनके हिंदी सिनेमा करियर की अहम शुरुआत साबित हुई। फिल्म के प्रचार के दौरान उन्हें 'ड्रीम गर्ल' के नाम से पेश किया गया।
इसके बाद साल 1970 में आई फिल्म 'जॉनी मेरा नाम' ने उनकी लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। देव आनंद के साथ उनकी जोड़ी दर्शकों को पसंद आई और हेमा के लिए बॉलीवुड में सफलता के दरवाजे खुलने लगे।
साल 1972 में रिलीज हुई फिल्म 'सीता और गीता' हेमा मालिनी के करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने दो जुड़वां बहनों की भूमिकाएं निभाईं, जिनका स्वभाव एक-दूसरे से बिल्कुल अलग था। अपने शानदार अभिनय और कॉमिक टाइमिंग से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।
इसके बाद 'शोले', 'ड्रीम गर्ल', 'खुशबू', 'मीरा' और 'किनारा' जैसी फिल्मों में उन्होंने अपनी प्रतिभा के अलग-अलग रंग दिखाए। जहां 'शोले' की बसंती ने दर्शकों को खूब हंसाया, वहीं 'मीरा' जैसी फिल्म में उनके गंभीर अभिनय ने साबित किया कि वह सिर्फ खूबसूरती के लिए नहीं बल्कि अपने हुनर के लिए भी जानी जाती हैं।
हेमा मालिनी ने अपने लंबे करियर में करीब 150 फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई। अभिनय के साथ-साथ उन्होंने शास्त्रीय नृत्य, निर्देशन और राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई। वह मथुरा से लोकसभा सांसद भी हैं।
--आईएएनएस
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी धमकी
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
छठ पर्व: प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत पर बिहार के श्रद्धालु
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!

‘हनुमान अंश’ की टीम ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन; रागिनी सोना, विशाल चतुर्वेदी और नम्रता सिंह ने साझा किए विचार

‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope