मुंबई । फिल्मी दुनिया की चमक-दमक के बीच कई कलाकार ऐसे होते हैं, जो सफलता मिलने के बाद भी अंदर से खालीपन महसूस करते हैं और खुद को तलाशने की कोशिश में अलग रास्ता चुनते हैं। याना गुप्ता की कहानी भी कुछ ऐसी ही रही। यूरोप और जापान में मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद जब लगातार काम और भागदौड़ से उनका मन थक गया, तब वह शांति और सुकून के लिए भारत के पुणे स्थित ओशो आश्रम आ गईं। शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अध्यात्म की खोज में भारत आई याना आगे चलकर बॉलीवुड की सबसे चर्चित आइटम गर्ल्स में से एक बन गईं।
याना गुप्ता का जन्म 23 अप्रैल 1979 को चेकोस्लोवाकिया के ब्रनो शहर में हुआ था, जो आज चेक रिपब्लिक का हिस्सा है। उनका असली नाम जाना सिंकोवा था। बचपन से ही उनकी जिंदगी आसान नहीं रही। जब वे छोटी थीं, तभी उनके माता-पिता अलग हो गए थे। इसके बाद उनकी मां ने अकेले ही याना और उनकी बहन की परवरिश की। परिवार आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना कर रहा था, इसलिए याना ने बचपन से ही संघर्ष देखा।
स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गार्डनिंग और पार्क आर्किटेक्चर की पढ़ाई शुरू की। इसी दौरान उनकी एक दोस्त मॉडलिंग कोर्स करने जा रही थी और उसने याना को भी साथ चलने के लिए कहा। यहीं से उनकी जिंदगी ने नया मोड़ लिया। याना ने मॉडलिंग सीखी और बहुत जल्द इस दुनिया में पहचान बना ली। कम उम्र में ही वे प्रोफेशनल मॉडल बन गईं और यूरोप के कई देशों के साथ-साथ जापान में भी काम करने लगीं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लेकिन, लगातार काम और ग्लैमर की दुनिया की भागदौड़ से वे धीरे-धीरे परेशान होने लगीं। उन्हें लगने लगा कि जिंदगी में सिर्फ काम और शोहरत ही सब कुछ नहीं है। वे मानसिक शांति चाहती थीं। इसी दौरान उन्हें भारत के पुणे में मौजूद ओशो आश्रम के बारे में पता चला। उन्होंने सब कुछ छोड़कर भारत आने का फैसला किया। यहां वे अध्यात्म और खुद को समझने की कोशिश करने लगीं।
ओशो आश्रम में ही उनकी मुलाकात कलाकार सत्यकाम गुप्ता से हुई। दोनों करीब आए और साल 2001 में शादी कर ली। शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के साथ 'गुप्ता' जोड़ लिया और भारत को ही अपना घर बना लिया। इसी दौरान उन्होंने भारत में मॉडलिंग की शुरुआत की। शुरुआत में उन्हें यहां कोई नहीं जानता था, इसलिए उन्होंने खुद मेहनत करके काम ढूंढना शुरू किया। मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी के साथ काम करने के बाद उनकी जिंदगी बदल गई। धीरे-धीरे वे बड़े विज्ञापनों और फैशन शो का हिस्सा बनने लगीं।
फिर साल 2003 में उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा मोड़ आया। उन्हें फिल्म 'दम' में 'बाबूजी जरा धीरे चलो' गाने पर परफॉर्म करने का मौका मिला। इस गाने ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। लोग फिल्म से ज्यादा याना को याद रखने लगे। इसके बाद उन्हें बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में कई आइटम नंबर मिलने लगे। वे 'अन्नियन' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
हालांकि, सफलता के साथ एक मुश्किल भी आई। फिल्म इंडस्ट्री उन्हें सिर्फ ग्लैमरस और आइटम नंबर वाले रोल देने लगी। याना चाहती थीं कि वे गंभीर किरदार निभाएं, लेकिन उन्हें वैसा मौका कम मिला। धीरे-धीरे उनकी पहचान सिर्फ एक 'आइटम गर्ल' बनकर रह गई। इसके बावजूद, उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया। वे 'झलक दिखला जा' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो का हिस्सा भी रहीं।
उन्होंने साल 2009 में हेल्थ और फिटनेस पर एक किताब भी लिखी। इस किताब में उन्होंने अपने खानपान से जुड़ी दिक्कतों और निजी संघर्षों के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि लंबे समय तक वे अपने शरीर और आत्मविश्वास को लेकर परेशान रहीं। उनकी आखिरी फिल्म साल 2018 में आई 'दशहरा' थी, जिसमें उन्होंने 'जोगनिया' गाना किया था।
इसके बाद याना गुप्ता धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वे योग, मेडिटेशन और आध्यात्मिक जीवन पर ध्यान दे रही हैं।
--आईएएनएस
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
बेटा हो तो ऐसा : मां दुलारी की जिद पर अनुपम खेर ने पहनी शर्ट, बोले 'उनकी खुशी से बढ़कर कुछ नहीं'
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
गर्व से भरा बेटी का खास पल! ‘प्रताप’ में पहली बार पिता धर्मेंद्र का नाम अपने नाम के साथ देखकर भावुक हुईं ईशा देओल
धोनी ने IPL से लिया संन्यास, चेन्नई सुपरकिंग्स के मेंटर बने
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
BRICS+ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ग्लोबल सिनेमा का जश्न, सम्मान पाने वालों में भारतीय फिल्मों ने भी गाड़े झंडे
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
नेहा धूपिया को सता रहा रघु राम का डर, बोलीं- काश इस सीजन में वे नहीं होते
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
जीनत अमान के नाम के पीछे छिपी है पिता की कहानी, जानें क्यों चुना था 'अमान' सरनेम

सिर्फ 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैसा, नए पोस्टर में दिखा बाप-बेटी का अनमोल रिश्ता

कौन हैं कोमल पावस्कर? बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं इस बहुमुखी प्रतिभा की धनी नई अभिनेत्री से मिलिए
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 18/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope