मुंबई । कल्पना कीजिए दार्जिलिंग की हसीन वादियों की, एक खुली जीप पहाड़ी रास्तों पर दौड़ रही है और उसमें सुपरस्टार राजेश खन्ना गा रहे हैं, 'मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू...'। भारतीय सिनेमा के इतिहास में यह गीत अमर है। क्या आपने कभी उस जीप को चलाने वाले व्यक्ति पर गौर किया, जो हाथ में माउथ ऑर्गन लिए गा रहा है, जिसकी सादगी और मुस्कुराहट ने उस पूरे दृश्य को एक विश्वसनीय आधार दिया? वो शख्स कोई और नहीं, बल्कि सुजीत कुमार थे।
बॉलीवुड के लिए वो एक 'लकी चार्म' और वफादार दोस्त थे, लेकिन उत्तर प्रदेश और बिहार की माटी के लिए वे 'प्रथम सुपरस्टार' थे। शमशेर बहादुर सिंह से सुजीत कुमार बनने तक का सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम रोमांचक नहीं है।
7 फरवरी 1934 को वाराणसी के पास चकिया के एक किसान परिवार में जन्मे सुजीत कुमार का अभिनय से दूर-दूर तक नाता नहीं था। वे कानून (एलएलबी) की पढ़ाई कर रहे थे और उनका इरादा अदालत में दलीलें पेश करने का था। लेकिन नियति ने उनके लिए कुछ और ही तय कर रखा था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कॉलेज के दिनों में एक नाटक के दौरान प्रसिद्ध निर्देशक फणी मजूमदार की नजर उन पर पड़ी। मजूमदार उनकी लंबी कद-काठी और रौबीली आवाज से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने शमशेर को वकालत छोड़कर बंबई आने की सलाह दी। एक नौजवान के लिए यह फैसला जोखिम भरा था, लेकिन शमशेर ने साहस दिखाया और 'सुजीत कुमार' के नाम से मायानगरी में कदम रखा।
1960 के दशक में सुजीत कुमार ने हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनानी शुरू की। उस दौर में सस्पेंस और मिस्ट्री फिल्मों का बहुत क्रेज था। 1966 में आई फिल्म 'लाल बंगला' ने उन्हें एक ऐसे नायक के रूप में स्थापित किया जो रहस्यमयी कहानियों को अपने कंधों पर ढो सकता था। 'एक साल पहले' और 'लंबू इन हांगकांग' जैसी फिल्मों ने उन्हें मध्यम बजट की फिल्मों का भरोसेमंद चेहरा बना दिया। हालांकि, मुख्यधारा के सिनेमा में उनकी असली चमक अभी बाकी थी।
सुजीत कुमार का सबसे बड़ा ऐतिहासिक योगदान क्षेत्रीय सिनेमा में रहा। 1963 में आई फिल्म 'बिदेसिया' ने उन्हें पूर्वांचल और बिहार के घर-घर में पहुंचा दिया। इसमें उनके द्वारा निभाया गया 'बिदेसी ठाकुर' का पात्र आज भी लोक-संस्कृति का हिस्सा है।
लेकिन असली चमत्कार हुआ 1977 में। उस समय भोजपुरी सिनेमा लगभग दम तोड़ रहा था। फिल्मों का निर्माण बंद था और दर्शक हिंदी फिल्मों की ओर रुख कर चुके थे। ऐसे में सुजीत कुमार 'दंगल' लेकर आए, जो भोजपुरी की पहली रंगीन फिल्म थी। इस फिल्म का गीत 'काशी हिले पटना हिले' आज भी उत्सवों की जान है। वहीं, भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियरी चढ़इबो' (1962) में दिग्गज अभिनेता सुजीत कुमार ने एक सहायक अभिनेता के रूप में काम किया था।
'दंगल' ने न केवल भारत में बल्कि मॉरीशस और फिजी जैसे देशों में भी सफलता के झंडे गाड़ दिए। इसने भोजपुरी फिल्म उद्योग को पुनर्जीवित किया, इसीलिए सुजीत कुमार को भोजपुरी सिनेमा का 'भीष्म पितामह' और 'पहला सुपरस्टार' कहा जाता है।
70 के दशक में सुजीत कुमार ने अपनी रणनीति बदली। जहां वे भोजपुरी में 'किंग' थे, वहीं बॉलीवुड में उन्होंने चरित्र भूमिकाओं को पूरी ईमानदारी से निभाया। सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनकी जोड़ी बेमिसाल थी। 'आराधना', 'हाथी मेरे साथी', 'अमर प्रेम' और 'अवतार' जैसी करीब 12 सुपरहिट फिल्मों में वे खन्ना के साथ नजर आए। निर्माताओं का मानना था कि सुजीत कुमार फिल्म में हों तो सफलता निश्चित है।
एक और दिलचस्प रिकॉर्ड सुजीत कुमार के नाम है। उन्होंने भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक बार 'पुलिस ऑफिसर' की भूमिका निभाने वाले अभिनेताओं में से एक का गौरव प्राप्त किया। 'इत्तेफाक' का तेज-तर्रार इंस्पेक्टर हो या 'क्रांतिवीर' का पुलिस कमिश्नर, वर्दी उन पर जंचती थी।
सुजीत कुमार केवल कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे भी सक्रिय रहे। उन्होंने अपनी पत्नी किरण सिंह के साथ मिलकर 'शिव भक्ति फिल्म्स' की नींव रखी। एक निर्माता के तौर पर उन्होंने 'खेल' (अनिल कपूर-माधुरी दीक्षित), 'दरार' और 'चैंपियन' (सनी देओल) जैसी सफल फिल्में दीं।
उनकी फिल्म 'पान खाए सैयां हमार' (1984) सुजीत कुमार के कद का प्रमाण थी। इस क्षेत्रीय फिल्म में उनके सम्मान में अमिताभ बच्चन और रेखा जैसे दिग्गजों ने अतिथि भूमिका निभाई थी। यह उनके व्यक्तिगत संबंधों और उद्योग में उनके प्रति सम्मान को दर्शाता है।
सुजीत कुमार, जितेंद्र और राकेश रोशन की दोस्ती बॉलीवुड के गलियारों में मशहूर थी। ये तीनों 'जुहू सर्कल' के अभिन्न अंग थे। वे हर सुबह साथ में जिम करते और जुहू बीच पर सैर करते थे। यह दोस्ती केवल व्यायाम तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने कई व्यावसायिक प्रोजेक्ट्स में भी एक-दूसरे का हाथ थामा।
2007 में इस महानायक को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी ने घेर लिया। पत्नी के निधन के बाद वे थोड़े अकेले जरूर हुए, लेकिन उनके बच्चों जतिन और हेन्ना ने उन्हें संभाला। 5 फरवरी 2010 को, अपने 76वें जन्मदिन से ठीक दो दिन पहले, भारतीय सिनेमा का यह चमकता सितारा हमेशा के लिए अस्त हो गया। सुजीत कुमार को भोजपुरी सिनेमा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
--आईएएनएस
महिलाओं और क्वीर कहानियों को सपोर्ट करना सही लगता है : श्वेता त्रिपाठी
लारा दत्ता ने महेश भूपति संग अपने रिश्ते को बताया 'आग और हवा' का मेल
फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
महाशिवरात्रि पर बनेगा 3 मनोकामना पूरक योग, चार प्रहर पूजा योग और शुभ मुहूर्त है खास
नितिन गडकरी ने की ‘शतक' देखने की अपील, बोले-संघ की सच्चाई जानने के लिए जरूरी
राशिफल: किसकी किस्मत देगी साथ, कौन रहेगा सतर्क? जानिए रविवार को क्या कहते हैं आपके सितारे
T20 विश्व कप: श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' वाली स्थिति, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
'चक दे इंडिया', पाकिस्तान पर बड़ी जीत के लिए सीएम भगवंत मान ने भारतीय टीम को दी बधाई
T20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले रोहित शर्मा और वसीम अकरम गले मिले
भारत में पहली बार धमाल मचाने आ रहे कान्ये वेस्ट, दिल्ली में होगा ऐतिहासिक कॉन्सर्ट
महाशिवरात्रि 2026: आस्था, परंपरा और शिव कृपा का दिन, जानें पूजा का महत्व और विधि
जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे: मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी की खास मुलाक़ात ने बटोरी सुर्खियाँ
16 फरवरी का पंचांग : फाल्गुन कृष्ण की चतुर्दशी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग, जानिए शुभ-अशुभ समय
ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग
'तू या मैं' ने बदली शनाया कपूर की सोच, किरदार अवनी से मिली नई ताकत
टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ 8वीं जीत, भारत ने बनाया अनूठा रिकॉर्ड
रोहित शेट्टी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, राजस्थान से फायरिंग करने वाला शूटर गिरफ्तार
Surya Grahan 2026: कल दिखेगा ‘रिंग ऑफ फायर’, भारत में साल का पहला सूर्य ग्रहण कब और कहां प्रभावी होगा
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा, समर्थन के लिए देशवासियों का जताया आभार

फ्रांस के राष्ट्रपति की बॉलीवुड सितारों से मुलाकात, बोले– संस्कृति हमें जोड़ती है

जब सिद्धांत चतुर्वेदी से कहा गया - कर्ली बाल वाले हीरो नहीं बनते
राशिफल 18 February 2026: मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका दिन, जानिए
शनि की राशि में मंगल का गोचर, राहु संग बनेगा अंगारक योग, कुछ राशियों के लिए बढ़ेंगी चुनौतियां
ऋचा चड्ढा ने बयां किया करियर का शुरुआती अनुभव, भरोसेमंद व्यक्ति ने दिया था धोखा
शिवांगी ने पर्दे पर निभाया विधवा का चुनौतीपूर्ण किरदार, बोलीं- सादगी में भी सुंदरता
'हर दिन को जीना चाहिए,' कैंसर सर्वाइवर हिना खान ने बताया जिंदगी के प्रति अपना नजरिया
ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग
जब मिले उत्तर प्रदेश की मिट्टी से निकले दो सितारे: मनोज तिवारी और सिद्धांत चतुर्वेदी की खास मुलाक़ात ने बटोरी सुर्खियाँ
गरीबी से शोहरत तक: हालातों से लड़कर कामयाबी की मिसाल बनीं मधुबाला
'तू या मैं' ने बदली शनाया कपूर की सोच, किरदार अवनी से मिली नई ताकत
सलमान ने दिया वैलेंटाइन डे पर फैंस को तोहफा, रिलीज किया 'बैटल ऑफ गलवान' का रोमांटिक सॉन्ग
ताड़ासन से शवासन तक, कुछ मिनटों के योगासन से पाएं हाइपरटेंशन पर काबू
तुलसी-अदरक का हेल्दी ड्रिंक: इम्युनिटी बूस्ट कर चेहरे पर लाए नेचुरल ग्लो
सुस्ती करे दूर, एकाग्रता भरपूर! बस रोजाना 5 मिनट करें ये योग क्रिया
फाल्गुन मास में क्यों होता है सबसे ज्यादा सर्दी-जुकाम? जानें क्या खाएं और क्या नहीं
न ज्यादा आराम, न ज्यादा भागदौड़! यूनानी चिकित्सा से जानें स्वस्थ जीवन का मंत्र
प्रसव के बाद मां-बच्चे की सही देखभाल है जरूरी, न करें ये लापरवाही
पीरियड्स में दर्द, थकान या चिड़चिड़ापन से परेशान? सही देखभाल से रहें फिट
30 की उम्र के बाद नहीं छूट रही मीठा खाने की आदत, इन सुपरफूड्स से करें मधुमेह को कंट्रोल
सुबह उठते ही मुंह खट्टा या कड़वा होना देता है पेट से जुड़ी बीमारी का संकेत, जानें क्या है कारण
आयुर्वेद के 3 उपाय दूर करेंगे एनीमिया की परेशानी, रखना होगा कुछ विशेष बातों का ध्यान
क्या पूरे दिन गुनगुना पानी पीना सही है? आयुर्वेद से जानें सही नियम
शरीर पर चर्बी हटाने के लिए रोजाना करें उत्तान मंडूकासन, पीठ दर्द दूर करने में मददगार
आयरन की कमी से शरीर होने लगता है 'बेजान, अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना कितनी मात्रा जरूरी?
बॉडी को डिटॉक्स कर तनाव दूर करता है शशांकासन, ऐसे करें अभ्यास
Fashion Tips: किसी भी ड्रेस में दिखना है स्लिम ट्रिम, तो न करें फैशन से जुड़ी गलतियां
किशोरावस्था में व्यायाम से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम: नई स्टडी में खुलासा
मधुमेह, बवासीर और पीलिया, रसौत है हर समस्या का समाधान
बच्चों को खिलाएं आलू पनीर कटलेट, इस रेसिपी से करें तैयार
Skin Care Tips: कचरा समझकर न फेंके नींबू का छिलका, स्किन केयर में इस तरह करें इस्तेमाल
छोटी-छोटी बातों पर आता है तेज गुस्सा? ज्ञान मुद्रा से पाएं मन की शांति
पेट, त्वचा और जोड़ों के लिए फायदेमंद वरुण मुद्रा, जानें अभ्यास से क्या परिवर्तन आते हैं
शरीर को अनगिनत फायदे देता है दालचीनी और शहद का कॉम्बिनेशन, जानें फायदों से लेकर सावधानी
ठंड से बचने के लिए रोजाना खाएं अंडा, इम्यूनिटी होगी मजबूत और थकान होगी दूर
मोरिंगा ऑयल : प्रदूषण और धूप से खराब स्किन पर असरदार, दाग-धब्बों को भी करे दूर
वायु दोष के असंतुलन में असरदार गरुड़ मुद्रा, मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन होता है कम
मोरिंगा : बढ़ते वजन को घटाने में मददगार, शरीर को अंदर से करता है डिटॉक्स
रात का हेल्थ बूस्टर है दूध, जानें सर्दी में कैसे करता है स्वास्थ्य की पूरी देखभाल
हेल्दी खाना खाकर भी बढ़ रहा वजन तो जरा इन आदतों पर भी कर लें गौर
तनाव दूर कर मांसपेशियों को मजबूत बनाता है प्रसारित पादहस्तासन, ये सावधानी भी जरूरी
दांतों के लिए साइलेंट किलर है सड़न, जानें कब बढ़ सकती है दांतों से जुड़ी समस्याएं
देखें आज 17/02/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope