• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राहु केतु का जलवा सिर्फ दर्शकों तक सीमित नहीं, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, संजय दत्त समेत इंडस्ट्री ने भी बरसाया प्यार

The charm of Rahu Ketu was not limited to the audience; the industry, including Amitabh Bachchan, Salman Khan, and Sanjay Dutt, also showered them with love. - Bollywood News in Hindi

मुंबई। राहु केतु इस वक्त पूरे फुल फॉर्म में है और फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस पर नोटिस लेना शुरू कर दिया है। जैसे ही ट्रेलर रिलीज़ हुआ, माइथोलॉजी और कॉमेडी का ये हटके कॉम्बिनेशन सोशल मीडिया पर छा गया। दमदार गाने हों, दिलचस्प टीज़र या फिर एक बिल्कुल नई और अनदेखी दुनिया—राहु केतु हर वजह से ट्रेंड कर रही है। ऊपर से अलग-अलग शहरों में हुए कॉलेज विज़िट्स ने एक्साइटमेंट को और भी हाई कर दिया है, ये साबित करते हुए कि राहु केतु को लेकर पागलपन बिल्कुल रियल है। लेकिन ये प्यार सिर्फ ऑडियंस और फैंस तक ही सीमित नहीं है। फिल्म को इंडस्ट्री के दिग्गजों से भी भरपूर शुभकामनाएं मिल रही हैं। अमिताभ बच्चन, सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े नामों ने टीम को बधाइयां दी हैं। इनके साथ अली फज़ल और ऋत्विक धनजानी ने भी अपना सपोर्ट भेजा है, जिससे फिल्म को लेकर बढ़ती एक्साइटमेंट और मजबूत हो गई है।
वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट और शालिनी पांडे की तिकड़ी के साथ, फिल्म ह्यूमर, अफरा-तफरी और चार्म का फ्रेश डोज़ देने का वादा करती है। विपुल विग के डायरेक्शन डेब्यू वाली इस फिल्म में चंकी पांडे, अमित सियाल, मनु ऋषि चड्ढा और सुमित गुलाटी जैसे दमदार कलाकार भी हैं, जो राहु केतु की दुनिया को और भी रंगीन, लेयर्ड और जबरदस्त एंटरटेनिंग बनाते हैं। लगातार बढ़ता बज़ और हाई लेवल एक्साइटमेंट ये साफ कह रहा है कि राहु केतु इस सीज़न की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जाने वाली एंटरटेनर फिल्मों में से एक बनने वाली है।
ज़ी स्टूडियोज़ की प्रस्तुति, ज़ी स्टूडियोज़ और बीलाइव प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित, राहु केतु 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरोंu में दस्तक दे रही है। अपनी पूरी गैंग रेडी रखिए और बड़े पर्दे पर इस पागलपन का मज़ा लीजिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The charm of Rahu Ketu was not limited to the audience; the industry, including Amitabh Bachchan, Salman Khan, and Sanjay Dutt, also showered them with love.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rahu ketu movie, mythological comedy, trailer launch, social media trends, college promotion tours, cinematic world-building, viral soundtrack, bollywood 2026, audience engagement, fantasy fiction, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved