• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इक्कीस का डंका: IMDb की टॉप 3 मोस्ट एंटिसिपेटेड लिस्ट में एंट्री, अरिजीत सिंह का सितारे स्पॉटिफाई पर छाया

The buzz around Ekkiis: It enters IMDbs Top 3 Most Anticipated list, and Arijit Singh song is trending on Spotify. - Bollywood News in Hindi

मुंबई। मैडॉक फिल्म्स की ‘इक्कीस’ ने IMDb की Most Anticipated New Indian Movies लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। यह रैंकिंग साफ बताती है कि सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की वीरता को पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता किस कदर बढ़ चुकी है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस वॉर ड्रामा में स्वर्गीय धर्मेंद्र जी, अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया और जयदीप अहलावत जैसे दमदार कलाकार हैं, और कहानी भारत के सबसे अहम युद्ध अध्यायों में से एक से जुड़ी है। यही वजह है कि ‘इक्कीस’ पहले से ही सबका ध्यान खींच रही है। इसी जोश के साथ फिल्म का हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना ‘सितारे’ भी अपनी अलग चमक बिखेर रहा है। यह गाना स्पॉटिफाई इंडिया की टॉप 50 मोस्ट प्लेड ट्रैक्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है। खास बात यह है कि नए चेहरों से सजा यह गाना बड़े-बड़े मेनस्ट्रीम रिलीज़ के बीच अपनी जगह बना पाया है, जो अपने आप में एक दुर्लभ उपलब्धि है। फिल्म और संगीत दोनों को लेकर बढ़ती दीवानगी के साथ ‘इक्कीस’ तेज़ी से उन फिल्मों में शामिल हो रही है, जिनका इंतज़ार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। इस क्रिसमस, सिनेमाघरों में।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-The buzz around Ekkiis: It enters IMDbs Top 3 Most Anticipated list, and Arijit Singh song is trending on Spotify.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mumbai maddock films ikkiis, imdb most anticipated new indian movies, third position, second lieutenant arun khetarpal, bravery, audience anticipation, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved