• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया पर चली सेंसर की कैंची, 36 सेकंड के इंटिमेट सीन को किया छोटा

teree baaton mein aisa ulajha jiya got censors scissors cut the intimate scene of 36 seconds short - Bollywood News in Hindi

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया शुक्रवार 9 फरवरी को रिलीज हो रही है। फिल्म का सब्जेक्ट थोड़ा हटके है। कृति सेनन इसमें रोबोट बनी हैं। रिपोर्ट्स हैं कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने मूवी में 36 सेकंड के इंटिमेट सीन को काटकर छोटा किया है। फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला है। सेंसर बोर्ड ने किए बदलाव तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया मूवी में सीबीएफसी ने काट-छांट कर दी है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 143.14 मिनट्स यानी 2 घंटे 23 मिनट और 15 सेकंड लंबी है। मूवी में 36 सेकंड लंबे सेक्स सीन को काटकर 27 सेकंड का किया गया है। 'दारू' शब्द की जगह 'ड्रिंक' कर दिया गया है। तंबाकू और स्मोकिंग से जुड़ी वॉर्निंग बड़े शब्दों में हिंदी में देने को कहा गया है।
फिल्म की एडवांस बुकिंग
मूवी में शाहिद और कृति के अलावा डिंपल कपाड़िया, धर्मेंद्र, राकेश बेदी और राजेश कुमार हैं। मूवी के डायरेक्टर अमित जोशी और आराधना शाह हैं। यह उनकी डेब्यू मूवी है। एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म के 7 फरवरी दोपहर 10 बजे के बाद 23000 टिकट्स बिके थे। टोटल कमाई कुल 46,21,816 थी। फिल्म रिलीज होने में अभी 2 दिन हैं तो यह आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।
आर्यन और सिफ्रा की कहानी
तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया रोमांटिक जॉनर की फिल्म है। मूवी में शाहिद ने आर्यन का रोल किया है। आर्यन एक खूबसूरत लड़की सिफ्रा से मिलता है जो उसे अपने टाइप की लगती है। दोनों की दोस्ती होती है और प्यार में बदल जाती है। जब आर्यन सिफ्रा को घरवालों से मिलवाने का प्लान करता है पता चलता है कि वह ह्यमेनॉयड रोबोट है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-teree baaton mein aisa ulajha jiya got censors scissors cut the intimate scene of 36 seconds short
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: teree baaton mein aisa ulajha jiya got censors scissors cut the intimate scene of 36 seconds short, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved