मुंबई । अभिनेत्री राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश स्टारर पीरियड क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'अक्का' के मेकर्स ने शनिवार को अभिनेत्री कीर्ति सुरेश के जन्मदिन के अवसर पर टीजर रिलीज कर दिया है। सीरीज में अभिनेत्री राधिका आप्टे 'रुद्रा' और कीर्ति सुरेश 'भवानी' के किरदार में नजर आएंगी।
टीजर में कीर्ति सुरेश भवानी और राधिका आप्टे रुद्रा के किरदार में नजर आ रही हैं। दोनों प्रभावशाली और सशक्त महिलाओं की भूमिका निभा रही हैं। वाईआरएफ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, 'अक्का' की कहानी 1980 के दशक के दक्षिण भारत के एक काल्पनिक शहर 'पनूरू' की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां महिलाओं का मातृसत्तात्मक समाज और गैंगस्टर्स के रूप में वर्चस्व होता है।
'पनूरू' को ऐसी बस्ती के रूप में दिखाया गया है, जहां गहरी जड़ें जमाए परंपराएं, बदलते सत्ता समीकरण और भीतर ही भीतर पनप रही दुश्मनियां लगातार संघर्ष का माहौल बनाती हैं। इसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी ने किया है, जो इस प्रोजेक्ट के साथ निर्देशन में डेब्यू करने जा रहे हैं। इसमें राधिका आप्टे के साथ कीर्ति सुरेश और तन्वी आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। कीर्ति सुरेश इस सीरीज के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सीरीज एक गैंगस्टर कहानी है जिसमें महिलाएं मुख्य भूमिका में हैं। इस शो के साथ धर्मराज शेट्टी ने डायरेक्शन में अपना डेब्यू किया है, जिन्होंने इस सीरीज को लिखा भी है। 1980 के दशक पर आधारित, अक्का एक ऐसी काल्पनिक दुनिया में घटती है जिसे पीढ़ियों से महिलाओं ने बनाया, चलाया और बचाकर रखा है।
अभिनेत्री राधिका आप्टे ने बताया कि उन्हें अपने किरदार 'रुद्रा' की जटिलता और उनके अलग-अलग नजरिए से पैदा होने वाले तनाव ने काफी आकर्षित किया, जिस वजह से उन्होंने इस किरदार के लिए हां किया है।
उन्होंने कहा, "यह बहुत अच्छी बात है कि अक्का की रिलीज़ डेट और टीज़र का आना कीर्ति के जन्मदिन पर हुआ है। मुझे यकीन है कि यह हमारे लिए लकी साबित होगा। रुद्र एक दिलचस्प किरदार है, जो अपने उसूलों और आसपास की दुनिया को चुनौती देने की सोच से चलती है। मुझे इस सीरीज की ओर इसके किरदारों की जटिलता और उनके अलग-अलग नजरिए से पैदा होने वाले तनाव ने खींचा। सालों से नेटफ्लिक्स के साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम करने के बाद, मुझे कुछ अलग तरह की कहानियों का हिस्सा बनने का मौका मिला है और अक्का भी इसी सफर में एक और दिलचस्प कहानी है।"
उन्होंने आगे कहा, "वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ इतने लेयर्स वाले किरदारों की कहानी पर काम करना एक शानदार अनुभव रहा है और मुझे इंतजार है कि दर्शक रुद्र और उसके सफर के कई पहलुओं को देखें।"
अभिनेत्री कीर्ति सुरेश ने कहा, "हर साल दर्शकों से जो प्यार मुझे मिलता है, उससे यह दिन मेरे लिए और भी खास बन जाता है और इस दिन अक्का का टीजर रिलीज करके जश्न मनाना, जो मेरे दिल के बहुत करीब है, सच में बहुत स्पेशल लग रहा है। भवानी अब तक मेरे द्वारा निभाए गए सबसे अलग और यादगार किरदारों में से एक है। राधिका के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा।"
कीर्ति ने कहा कि उनके किरदार कहानी में एक बेहतरीन केमिस्ट्री लेकर आते हैं और दोनों के बीच का टकराव कहानी को और भी दिलचस्प बनाता है।कीर्ति ने आगे कहा, "अक्का नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के साथ मेरी पहली सीरीज है और मुझे इस प्रोजेक्ट की तरफ इसकी कहानी और इसकी दुनिया के अलग अंदाज ने खींचा। मुझे इंतजार है कि दर्शक इस दुनिया में खो जाएं और जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ेगी, भवानी के कई पहलुओं को जानें।"
कीर्ति सुरेश के जन्मदिन (17 अक्टूबर 2026) पर जारी टीजर के अनुसार, यह सीरीज 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
--आईएएनएस
बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
17 नवंबर को मनाई जाएगी गोपाष्टमी, जानें गौ माता की पूजा का महत्व, विधि और धार्मिक मान्यताएं
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
छठ पर्व: प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत पर बिहार के श्रद्धालु
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
नसीरुद्दीन शाह और जिम सर्भ की ‘मेड इन इंडिया – ए टाइटन स्टोरी’ ने IFFI 2026 में मारी बाज़ी, बेस्ट वेब सीरीज़ के लिए नॉमिनेशन!

‘हनुमान अंश’ की टीम ने सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन; रागिनी सोना, विशाल चतुर्वेदी और नम्रता सिंह ने साझा किए विचार

‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope