• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

फिल्म पिंक को लेकर बोली ​तापसी पन्नू, कहा...

64वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सामाजिक मुद्दे पर सर्वश्रेष्ठ फिल्म के रूप में चुनी गई फिल्म ‘पिंक’ में सराहनीय प्रस्तुति देने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने कहा कि उन्हें हमेशा से फिल्म की सामथ्र्य पर विश्वास था। तापसी ने एक बयान में कहा, ‘मेरा हमेशा से मानना था कि यह फिल्म इस दुनिया में हर संभव पहचान को जीतने की क्षमता रखती है और मैं खुश हूं कि राष्ट्रीय पुरस्कार ने मेरे इस विश्वास की पुष्टि कर दी। एक खूबसूरत टीम का प्रयास जिसकी सराहना की गई। फिल्म हमेशा मेरी यादों में रहेगी।’ अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म शूजित सरकार द्वारा निर्मित है। इसमें महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों के मुद्दे को उठाया गया है। उन्होंने कहा, ‘कलाकार के रूप में, यह फिल्म मुझे अधिक ऊंचाई तक ले गई और व्यक्ति के रूप में इसने मेरे फैसलों में मेरे विश्वास को दृढ़ बनाया।’

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tapsee pannu talk about her film pink
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tapsee pannu, film pink, national award 2017, amitabh bachchan, bollywood gossip, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved