• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईफोन से थ्रिलर फिल्म बनाने पर बोले तनुज विरवानी, 'नाश' की शूटिंग के दौरान रात में लगा डर

Tanuj Virwani on shooting a thriller film on an iPhone: Felt scared at night during the shoot of Naash - Bollywood News in Hindi

मुंबई। एक्टर तनुज विरवानी अब एक्टिंग के साथ फिल्ममेकिंग में भी नए एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं। उन्होंने अपनी थ्रिलर फिल्म 'नाश' को आईफोन से शूट किया है। इस फिल्म में वह एक्टिंग करने के साथ-साथ राइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। तनुज ने समाचार एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि आईफोन से थ्रिलर फिल्म शूट करने का अनुभव उनके लिए काफी रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा। खासकर रात के समय सीमित संसाधनों के साथ डर और तनाव वाला माहौल तैयार करना आसान नहीं था। तनुज ने अपने अनुभव के बारे में बताया, '''नाश' एक थ्रिलर है और इसे बनाने का पूरा अनुभव मेरे लिए बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रहा। मैं फिल्ममेकिंग के इस तरीके के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहता था और देखना चाहता था कि आईफोन से शूटिंग करके हम क्रिएटिविटी के मामले में कितनी दूर तक जा सकते हैं। फिल्म का काफी हिस्सा लोनावला स्थित मेरे फार्महाउस पर शूट किया गया। मैंने अपने दोस्तों के साथ भी शूटिंग की, इसलिए यह अनुभव मेरे लिए काफी पर्सनल रहा।''
उन्होंने आगे कहा, ''लेकिन रात में फोन से थ्रिलर शूट करना सच में काफी डरावना था। जब आप अंधेरे में काम कर रहे होते हैं और सीमित संसाधनों के साथ सही माहौल बनाने और कहानी में तनाव दिखाने की कोशिश करते हैं, तो आप उस अनुभव में पूरी तरह डूब जाते हैं। फिल्म बनाने का यह अनुभव मेरे लिए बिल्कुल अलग था।''
तनुज ने कहा, ''ओटीटी पर लंबे फॉर्मेट की कहानियों के साथ काम करने के बाद मैं कुछ अलग करना चाहते थे। मैं ऐसी कहानी पर काम करना चाहता था, जिसका अपना एक तय नैरेटिव हो, लेकिन जिसे एपिसोड के रूप में भी पेश किया जा सके। इस तरह के फॉर्मेट में दर्शकों की दिलचस्पी बनाए रखने और उन्हें अगले एपिसोड का इंतजार कराने का मौका मिलता है।''
उन्होंने आगे कहा, ''मुझे यह फॉर्मेट दिलचस्प लगता है, क्योंकि इसमें कहानी कहने के नए तरीकों के साथ एक्सपेरिमेंट किया जा सकता है। 'नाश' के जरिए मैं इसी फॉर्मेट को एक्सप्लोर करना चाहता था। मैं क्रिएटिव तौर पर खुद को चुनौती देना चाहता था और देखना चाहता था कि फिल्ममेकिंग का एक अलग तरीका कहानी को किस तरह बेहतर बना सकता है।''
'नाश' में तनुज के साथ मधुरिमा रॉय, निबेदिता पाल, सनी रजनी और अन्य कलाकार नजर आएंगे।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tanuj Virwani on shooting a thriller film on an iPhone: Felt scared at night during the shoot of Naash
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tanuj virwani, naash film, iphone filmmaking, thriller film, ott content, film direction, independent filmmaking, madhurima roy, nibedita pal, sunny rajani, lonavala, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved