• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

इस फिल्म में इन दो सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी तमन्ना

चेन्नई। ‘बाहुबली’ की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया बहुभाषी ऐतिहासिक ड्रामा ‘सई रे नरसिम्हा रेड्डी’ में नजर आएंगी।

तमन्ना इस महत्वाकांक्षी तेलुगू परियोजना में महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगी, जिसमें चिरंजीवी भी होंगे। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कैमियो होगा।

यह उदयलवड़ा नरसिम्हा रेड्डी की बायोपिक है, जो भारत के एक पहले स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने 1846 में ब्रिटिश सरकार के खिलाफ विद्रोह किया था।

तमन्ना ने एक बयान में कहा, ‘‘अपने दो पसंदीदा कलाकारों चिंरजीवी व अमिताभ बच्चन के साथ पर्दे को साझा करना सम्मान की बात है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बायोपिक हमेशा मेरे लिए प्राथमिकता रही हैं और यह फिल्म एक स्वतंत्रता सेनानी के आसपास घूमती है। इस परियोजना में योगदान राष्ट्रीय गौरव की बात है।’’


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tamannaah roped in for Sye Raa Narasimha Reddy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sye raa narasimha reddy, baahubali, tamannaah bhatia, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved