• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तमन्ना भाटिया ने पूरी की 'नवंबर स्टोरी' की शूटिंग

Tamannaah Bhatia wraps up November Story - Bollywood News in Hindi

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने प्रशंसकों के साथ इस खबर को साझा किया कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज 'नवंबर स्टोरी' की शूटिंग पूरी कर ली है। गुरुवार देर रात को अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "आज 'नवंबर स्टोरी' की शूटिंग पूरी कर ली। यह मेरे लिए काफी शानदार परियोजना रही है और आपके द्वारा इस रोमांचक सीरीज को देखे जाने का मुझसे और अब इंतजार नहीं हो रहा है। इसे जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस यादगार सफर के लिए अपनी टीम का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।" तमन्ना ने इससे अपने लुक को भी साझा किया है। तस्वीर में भारतीय परिधान पहनीं तमन्ना को गंभीर मुद्रा में देखा जा सकता है। तमन्ना हिंदी थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' के तेलुगू रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, वह हिंदी फिल्म 'बोले चूड़ियां' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ दिखाई देंगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tamannaah Bhatia wraps up November Story
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tamannaah bhatia wraps up november story, tamannaah bhatia, november story, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved