• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईशा फाउंडेशन की महाशिवरात्रि में जमकर थिरकीं तमन्ना भाटिया, दिखा भक्ति का नया रंग

Tamannaah Bhatia danced vigorously at the Isha Foundation Mahashivratri celebration, showcasing a new dimension of devotion. - Bollywood News in Hindi

कोयंबटूर । सद्गुरु द्वारा ईशा फाउंडेशन में आयोजित महाशिवरात्रि के जश्न में बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा देखने को मिला। शिव की भक्ति में लीन होकर भारतीय सिनेमा के कई बड़े स्टार्स और सिंगर को डांस करते हुए देखा गया। बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का डांस वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वे लोगों के साथ थिरकती दिखीं। तमन्ना भाटिया कई सालों से महाशिवरात्रि के जश्न का हिस्सा बनती आ रही हैं, और इस बार भी वे भगवान शिव की भक्ति में लीन दिखीं। सिंपल व्हाइट लुक के साथ अभिनेत्री को पूरे जोश के साथ डांस करते हुए देखा गया। अभिनेत्री का डांस सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वहीं भव्य समारोह में बॉलीवुड सिंगर सलीम मर्चेंट को भी देखा गया। उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत में ईशा फाउंडेशन के दौरे का अनुभव शेयर किया, जो उनके लिए शानदार रहा।
गायक ने कहा, "यहां बहुत प्रेम और स्नेह है। भक्त एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं, और उनकी मुस्कान और अभिवादन में आप स्वयं भगवान महादेव की उपस्थिति का अनुभव कर सकते हैं। उनका आनंद और भक्ति दिव्यता को दर्शाती है। यहां आते ही अनोखी ऊर्जा का अनुभव महसूस होता है और वो शिव है, जिसे शब्दों में बयान करना मुश्किल है।"
महाशिवरात्रि के भव्य कार्यक्रम में धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन और श्रीनिधि शेट्टी को भी देखा गया। दोनों अभिनेत्रियों के लिए महाशिवरात्रि के भव्य समारोह का अनुभव बहुत अच्छा रहा। धुरंधर अभिनेत्री सारा अर्जुन ने बताया कि महाशिवरात्रि उनके लिए सिर्फ त्योहार नहीं बल्कि एक आध्यात्मिक राह के जरिए शिव से जुड़ने का तरीका है। सारा बीते चार साल से समारोह का हिस्सा बन रही हैं और अपनी सफलता का श्रेय भी वे अपने माता-पिता को देती हैं।
सारा ने एक छात्र के रूप में पहली बार फाउंडेशन से जुड़ी थी और तब से लेकर अब तक खुद को आने वाले समय के लिए तैयार कर रही हैं।
बता दें कि कोयंबटूर में हुए महाशिवरात्रि के महाआयोजन में 180 देशों के लोगों ने शामिल होकर इसे भव्य और भक्तिमय बनाया। सद्गुरु भी महाशिवरात्रि को पूजा-पाठ के साथ ध्यान का दिन मानते हैं। उनका कहना है कि शिवतत्व से मिलने के लिए मन का जागृत होना जरूरी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tamannaah Bhatia danced vigorously at the Isha Foundation Mahashivratri celebration, showcasing a new dimension of devotion.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isha foundation mahashivratri celebration, isha foundation, mahashivratri, tamannaah bhatia, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved