मुंबई| करीना कपूर खान ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट की, जिसमें अभिनेत्री अपने बेटे तैमूर के साथ हिमाचल के धर्मकोट में मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रही हैं। करीना और तैमूर हिमाचल प्रदेश में छुट्टी मनाने गए हुए हैं जहां उनके पति सैफ अली खान अपनी आगामी फिल्म 'भूत पुलिस' की शूटिंग कर रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना, तैमूर को बता रही हैं कि पॉट कैसे बनाया जाता है। इसके साथ ही तैमूर भी पॉट को अपनी उंगलियों के सहारे आकार देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके बाद तैमूर मिट्टी में सने अपने हाथ को कैमरे की तरफ दिखाते हैं।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "पॉट, पॉट, पॉटरी विथ द लिल मैन। धर्मकोट स्टूडियो।"
--आईएएनएस
'एयरलिफ्ट' के 5 साल पूरे, निमरत कौर ने सेलिब्रेट किया
महेश बाबू ने नम्रता से कहा, 'जिसे मैं प्यार करता हूं, आज उसका जन्म हुआ था'
नीरज पांडे ने की 'स्पेशल ऑप्स यूनिवर्स' के निर्माण की घोषणा
Daily Horoscope