मुंबई। फिल्म निर्माता-लेखक ताहिरा कश्यप ने क्रिसमस की तैयारी शुरू कर दी हैं, और इसमें वो बच्चों की मदद कर रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की, जहां उनके बच्चे विराजवीर और वरुष्का उनके क्रिसमस के गिफ्ट को पैक करने में मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो में ताहिरा का पालतू डॉगी पीनट भी मस्ती करते हुए दिखाई दे रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "क्रिसमस की तैयारी। सभी के हाथ और पंजे इसे विशेष बनाने में लगे हुए हैं।"
आयुष्मान और ताहिरा बचपन से ही एक दूसरे से प्यार में थे। दोनों ने 2008 में शादी की थी, जिसके बाद दोनों ने 2012 में अपने बेटे विराजवीर और 2014 में बेटी वरुष्का का स्वागत किया। (आईएएनएस)
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
आगामी वर्ष अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगा द फैमिली मैन का तीसरा सीजन
Daily Horoscope