• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हेरा फेरी 3 में नजर आ सकती हैं तब्बू, पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

Tabu may be seen in Hera Pheri 3, shared a post giving a hint - Bollywood News in Hindi

फिल्म हेरा फेरी 3 में तब्बू भी नजर आ सकती हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके बिना तो कास्ट अधूरी है। अब तब्बू की इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस भी हेरा फेरी 3 का हिस्सा होंगी और इसके जरिए उन्होंने एक हिंट भी दिया है।
दरअसल, तब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मेरा बिना कास्ट पूरी हो जाए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर प्रियदर्शन को भी टैग किया है।'

‘हेरा फेरी 1’ में नजर आई थीं तब्बू

‘हेरा फेरी’ के पहले पार्ट में तब्बू नजर आई थीं। इसमें उन्होंने सुनील शेट्टी की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 2000 में रिलीज हुई थी और इसे प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया था।

इसके बाद साल 2006 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट आया, जिसे नीरज वोरा ने डायरेक्ट किया था। हालांकि इस फिल्म में तब्बू नजर नहीं आई थीं।

हाल ही में डायरेक्टर प्रियदर्शन ने अपने जन्मदिन पर फिल्म हेरा फेरी 3 का ऐलान किया था। अपने एक पोस्ट में उन्होंने परेश रावल, अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी को टैग किया था। बताया जा रहा है कि इसी साल फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली जाएगी, जबकि इसे साल 2026 में रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि, इस बारे में अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tabu may be seen in Hera Pheri 3, shared a post giving a hint
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tabu may be seen in hera pheri 3, shared a post giving a hint, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved