• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्वरा भास्कर फिर सुर्खियों में, इस बार विवेक को बताया नीच और ...

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर इस बार फिल्मकार विवेक अग्निहोत्री को लेकर बयान चर्चा में आ गई है। इस अभिनेत्री ने विवेक अग्निहोत्री को ‘नीच’ और ‘बीमार’ बताया है। स्वरा की यह प्रतिक्रिया विवेक के उस बयान के बाद आई है जिसमें उन्होंने स्वरा को सलाह देते हुए कहा था कि उन्हें ‘वास्तविक योनि’ का अनुभव जानने के लिए बस्तर, छत्तीसगढ़ का दौरा करना चाहिए।
आपको बता दें कि स्वरा द्वारा पद्मावत फिल्म के अंत में ‘जौहर’ का दृश्य देखने के बाद खुद को ‘योनि मात्र’ महसूस करने का विवादित बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। ट्विटर पर सुचित्रा कृष्णमूर्ति से बहस करने के बाद स्वरा को अग्निहोत्री के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

अग्निहोत्री ने बुधवार को लिखा, ‘‘हमने बस्तर में कई पूर्व नक्सली महिलाओं से बात की है। सभी की कहानी दु:खद है और दुव्र्यवहार, दुष्कर्म और नारीद्वेष से भरी पड़ी है। अगर वे शादी कर लेती हैं तो उन्हें बच्चे पैदा करने का अधिकार नहीं है। मुझे लगता है झूठी नारीवादी स्वरा भास्कर को ‘वास्तविक योनि’ की पीड़ा समझने के लिए इन जगहों का दौरा करना चाहिए।’’

उन्होंने आगे लिखा, ‘‘महिलाओंको समझने की जरूरत है कि स्वरा भास्कर जैसी झूठी नारीवादी के कारण नारीवादी आंदोलन खतरे में पड़ जाता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Swara Bhaskar fake feminist, urban naxal, Vivek Agnihotri defends Padmaavat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: swara bhaskar, vivek agnihotri, padmaavat, filmmaker vivek agnihotri, social media, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved