• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शाहबानो बेगम केस पर आधारित कोर्टरूम ड्रामा फिल्म बनाएंगे सुपर्ण एस.वर्मा

Suparn S. Verma will make a courtroom drama film based on Shah Bano Begum case. - Bollywood News in Hindi

मुंबई। 'द फैमिली मैन', 'राणा नायडू' और 'द ट्रायल' फ‍िल्‍म के लिए जाने जाने वाले लेखक-निर्देशक सुपर्ण एस. वर्मा शाहबानो बेगम के कोर्ट केस पर आधारित एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। शाहबानो बेगम बनाम मोहम्मद अहमद खान केस, जिसे आमतौर पर शाहबानो बेगम केस के नाम से जाना जाता है, स्वतंत्र भारत में एक ऐतिहासिक मामला माना जाता है। सुपर्ण ने स्क्रिप्ट लॉक कर ली है और कलाकारों व क्रू को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में हैं।
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली शाहबानो बेगम को उनके पति ने 1978 में तलाक दे दिया था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में एक मुकदमा दायर किया, जिसमें उन्होंने अपने पति से गुजारा भत्ता का अधिकार हासिल कर लिया।
लेक‍िन इस फैसले की कुछ मुस्लिम राजनेताओं ने आलोचना शुरू कर दी। उन्होंने फैसले को रद्द करने के लिए अभियान चलाया। कुछ मुस्लिम नेताओं ने यह दिखाने के लिए कुरान का हवाला दिया कि यह फैसला इस्लामी कानून के विपरीत है। इसने भारत में विभिन्न धर्मों के लिए अलग-अलग नागरिक संहिता की सीमा के बारे में विवाद पैदा कर दिया।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 1986 पारित किया, जिसने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को कमजोर कर दिया, क्योंकि इसने मुस्लिम तलाकशुदा महिलाओं को अपने पूर्व पतियों से तलाके बाद केवल 90 द‍िन तक गुजारा भत्ता पाने का अधिकार दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Suparn S. Verma will make a courtroom drama film based on Shah Bano Begum case.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shah bano begum case, suparn s verma, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved