• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आमिर खान के साथ पहली बार काम करेंगे सन्नी देओल, राजकुमार संतोषी करेंगे निर्देशन

Sunny Deol will work with Aamir Khan for the first time Rajkumar Santoshi will direct - Bollywood News in Hindi

मुंबई। फिल्म 'लाहौर 1947' में आमिर खान और सनी देओल के साथ काम करने को लेकर निर्देशक राजकुमार संतोषी ने खुलकर बात की। उन्‍होंने इस सहयोग को विशेष बताया है। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' एक पीरियड फिल्म है, जो मनोरंजन उद्योग में सबसे प्रमुख और रचनात्मक नामों का दावा करती है। इस फिल्म के लिए पहली बार राजकुमार संतोषी, सनी और आमिर की तिकड़ी साथ आ रही है।
इस सहयोग के बारे में बात करते हुए राजकुमार ने बताया, 'लाहौर 1947' एक बहुत ही खास फिल्म है, यह मेरे करियर में एक बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। यह सबसे प्रतिभाशाली लोगों के साथ एक बार फिर से जुड़़ने का मौका है। मैंने आमिर के साथ 'अंदाज़ अपना अपना' में काम किया था और इस बार वह एक निर्माता के रूप में सहयोग कर रहे हैं।
सनी देओल के साथ मैंंने 'घायल', 'दामिनी' और 'घातक' जैसी सबसे पसंदीदा फिल्में बनाईं। इतनी बड़ी फिल्म के लिए, मैं एआर रहमान के अलावा किसी और के बारे में नहीं सोच सकता।
राजकुमार ने कहा, मेरे और जावेद अख्तर के बीच रिश्‍ते बेहतरीन रहे हैं। ऐसे में इस फिल्‍म के साथ बतौर गीतकार उनका जुड़ना बेहद खुशी की बात है।
उन्‍होंने कहा कि फिल्म की शूटिंग जल्‍द ही शुरू की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunny Deol will work with Aamir Khan for the first time Rajkumar Santoshi will direct
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sunny deol, aamir khan, rajkumar santoshi, bollywood, film, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved