• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फिल्म 'बेताब' के 43 साल पूरे होने पर सनी देओल ने अपने अभिनय सफर को किया याद

Sunny Deol Reflects on His Acting Journey as Film Betaab Completes 43 Years - Bollywood News in Hindi

मुंबई । अभिनेता सनी देओल ने अभिनय की दुनिया में 43 साल पूरे कर लिए हैं। बुधवार को अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी डेब्यू फिल्म 'बेताब' के 43 साल पूरे होने पर दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप पोस्ट किया, जिसमें उनके साथ को-स्टार अमृता सिंह भी नजर आ रही हैं। सनी देओल ने अपनी इस पोस्ट के जरिए उन सभी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने उनके सफर में साथ दिया। अभिनेता ने लिखा, "43 साल पहले, बेताब से सिनेमा में मेरा सफर शुरू हुआ था। मुझे जो प्यार मिला और आज भी मिल रहा है, वह मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हर याद, हर फिल्म और हर उस इंसान का शुक्रगुजार हूं, जो इस सफर का हिस्सा रहा है। आने वाले कई सालों, और कहानियों और प्यार का इंतजार है।"
साल 1983 में रिलीज हुई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'बेताब' से अभिनेता सनी देओल के साथ अभिनेत्री अमृता सिंह ने भी करियर की शुरुआत की थी। राहुल रवैल द्वारा निर्देशित और राहुल देव बर्मन (आर.डी. बर्मन) के संगीत से सजी यह फिल्म उस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। यह फिल्म साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही थी, जिसके बाद सनी देओल और अमृता सिंह रातों-रात स्टार बन गए थे।
मूवी रिलीज होने के साथ-साथ इसके संगीत ने भी इतिहास रचा था, जिसे आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था। 'जब हम जवान होंगे और जाने कहां गए वो दिन' जैसे गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
यह फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी थी, जिसमें सनी (एक साधारण पृष्ठभूमि का युवा) और रोमा (एक अमीर घराने की घमंडी लड़की) के बीच की प्रेम कहानी को दिखाया गया था, जिसमें अहंकार और वर्ग-भेद की दीवारों को पार करते हुए उनका प्यार परवान चढ़ता है।
राहुल रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म का लेखन जावेद अख्तर ने किया था, जबकि विक्रम सिंह दहल और धर्मेंद्र इसके निर्माता थे। फिल्म में सनी देओल, अमृता सिंह, शम्मी कपूर, प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sunny Deol Reflects on His Acting Journey as Film Betaab Completes 43 Years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: film betaab, betaab, sunny deol, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved