वर्ष 2023 में सिनेमाई परदे पर गदर-2 के जरिये सुनामी लाने वाले दिग्गज अभिनेता सनी देओल एक बार फिर से अपने दर्शकों को अपने अभिनय से अभिभूत करने जा रहे हैं। 29 साल बाद उनकी ब्लॉकबस्टर रही फिल्म घातक एक बार फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। कहा जा रहा है कि इसे 28 फरवरी को देश के चुनिंदा सिनेमाघरों में पुन: प्रदर्शित किया जाएगा। हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक डेट तय नहीं की गई है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
40 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे सनी ने हर तरह के किरदार को अंजाम दिया है, लेकिन उनका एक्शन अवतार सर्वाधिक पसंद किया जाता है। बड़े पर्दे पर सनी का तूफानी अंदाज कुछ अलग ही कमाल करता है। सनी 67 साल के हो चुके हैं लेकिन उनका जादू कायम है। साल 2023 में आई सनी की मूवी ‘गदर 2’ से यह बात साबित हो चुकी है। यह मूवी ब्लॉकबस्टर रही और सनी एक बार फिर से छा गए। इसके बाद से सनी की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है।
हालांकि अब सनी को चाहने वालों के लिए एक खुशखबरी है, जो उन्हें थिएटर्स में देखने को बेताब हैं। डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की सुपरहिट मूवी ‘घातक’ सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के हीरो सनी देओल थे और उनके अपोजिट एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री थीं। इसके अलावा अमरीश पुरी और डेनी डेंजोगप्पा की भी अहम भूमिका थी। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार 'घातक' को 29 साल बाद सिनेमाघरों में फिर से रिलीज किया जा रहा है। यह फिल्म 28 फरवरी को दोबारा आ सकती है।
फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। एक सूत्र ने कहा कि ‘घातक’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो रही है। अब तक रिलीज तारीख 28 फरवरी है, लेकिन इसमें बदलाव हो सकता है। कुछ दिनों में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। सनी देओल इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। बता दें यह फिल्म 15 नवंबर 1996 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 26.48 करोड़ रुपए से ज्यादा का कारोबार किया था।
इस फिल्म का बजट 6 करोड़ रुपए था। संतोषी ने ही इस फिल्म का निर्माण भी किया था। उल्लेखनीय है कि राजकुमार संतोषी ने अपने समय में सनी देओल को लेकर लगातार तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन किया था। उनकी पहली फिल्म घायल थी, जिसे धर्मेन्द्र ने निर्मित किया था, दूसरी फिल्म घातक और तीसरी फिल्म दामिनी थी, जिसमें उन्होंने एक्सटैंडेड कैमियो किया था। घायल और दामिनी के लिए सनी देओल ने पुरस्कार भी जीता था। सनी देओल की इन तीनों फिल्मों को सिने इतिहास की कल्ट फिल्मों में शुमार किया जाता है।
मेरे काम का अहम हिस्सा है फिटनेस - ईशान खट्टर
फिर बॉक्स ऑफिस हिलाने को तैयार हैं राजकुमार राव, इस दिन आ रही है भूल चुक माफ
मैं योगी हूं और योगी ही रहूंगा... ‘अजेय : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ का टीजर आउट
Daily Horoscope